हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 201 अंक उछला। वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24800 के पार पहुंच गया। जीएसटी रिफॉर्म और घरेलू संस्थागत निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी की वजह से भारतीय बाजार में मजबूती देखी जा रही है।

हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 201 अंक उछला। वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24800 के पार पहुंच गया। जीएसटी रिफॉर्म और घरेलू संस्थागत निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी की वजह से भारतीय बाजार में मजबूती देखी जा रही है। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को लेकर अनिश्चितता अभी भी निवेशकों के बीच बनी हुई है। अमेरिकी टैरिफ के चलते दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों की सतर्कता के बीच ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील के शेयर में 2 प्रतिशत की बढ़त है। जबकि स्विगी का शेयर 3 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। एशियाई बाजारों की अगर बात करें तो जापान के पीएम शिगेरू इशिबा के इस्तीफा देने और जीडीपी रिपोर्ट से ठीक पहले निवेशकों की तरफ से खरीदारी की जा रही है। इस बीच, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.7 प्रतिशत ऊपर उछलकर कारोबार कर रहा था। हालांकि, अमेरिकी बाजार में कमजोरी दिखी और डाउ जोन्स 0.48 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत और नैस्डेक कंपोजिट 0.03 प्रतिशत गिर गया।
मोदी सरकार के जीएसटी रेट कट के ऐलान का अभी भी असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स ने खुलने के साथ ही 200 अंकों की छलांग लगा दी, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने पिछले बंद के मुकाबले तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, बीईएल जैसे बड़े शेयर तेज रफ्तार के साथ भागते हुए नजर आए।
शेयर बाजार की तेज शुरूआत के बीच सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,710.76 के मुकाबले चढ़कर 80.904.40 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर मिनटों में ही ये 81,000 के लेवल के पार निकल गया। बीएसई इंडेक्स की तरह ही निफ्टी की भी चाल नजर आई और ये एनएसई इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,741 की तुलना में चढ़कर 24,802.60 पर खुलने के बाद 24,831.35 तक उछला।
मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, उनमें टॉप-10 स्टॉक्स की बात करें, तो लार्जकैप में टाटा स्टील शेयर (2.50 फीसदी), टाटा मोटर्स शेयर (2.35 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर (1.95 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स शेयर (1.10 फीसदी) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। मिडकैप कैटेगरी में शामिल फर्स्टक्राई शेयर (3.90 फीसदी), मान्यवर शेयर (3 फीसदी), भारतफोर्ज शेयर (2.95 फीसदी) और ओलेक्ट्रा शेयर (2.90 फीसदी) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कंपनियों में प्राइम फोकस शेयर (10 फीसदी) और म्यूफिन शेयर (8.10 फीसदी) चढ़कर कारोबार कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई। जबकि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में तेजी- अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में, खासतौर पर दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आए उछाल ने घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को सुधारा है।
मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष बढ़ने के बाद आज शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इरए सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिर गया। बाजार में गिरावट के बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिख रहा है।
रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 913 से बढ़कर 942 रुपए का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है।
RBI MPC Meeting Decisions: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। जानिए महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों और प्लास्टिक नोटों को लेकर केंद्रीय बैंक की क्या योजना है।
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार। MoSPI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8% दर्ज की गई। रियल और नॉमिनल जीडीपी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।
भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।