अमेरिकी की ओर से लगाए गए मनमाने टैरिफ के बीच घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी दिखी। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 87.73 पर पहुंचा।

पिछले दो दिनों के विपरीत आज ग्रीन जोन में बाजार की शुरुआत हुई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी की ओर से लगाए गए मनमाने टैरिफ के बीच घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी दिखी। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 87.73 पर पहुंचा। दरअसल, ट्रंप टैरिफ टेंशन के बीच पिछले दो दिनों के विपरीत आज ग्रीन जोन में बाजार की शुरुआत हुई। पिछले दो सत्र में आईटी और टैक्सटाइल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा था, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में फिर थोड़ी तेजी आई है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स शुरुआत में ही करीब 130 अंक उछला है। एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24,550 के स्तर पर खुला।

इससे पहले, सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, टेक्सटाइल्स और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही थी। इसके अलावा बैंकिंग और मेटल शेयरों पर भी दबाव बना हुआ था। वहीं एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रही है।
गौरतलब है कि 27 अगस्त को भारत के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ की दरें लागू होने के बाद से पिछले दो कारोबारी सत्र में निवेशकों के करीब 9.69 लाख करोड़ डूब गए। इन दो दिनों में सेंसेक्स लगभग 1,555 अंक टूट गया। रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से अमेरिकी ने भारत के ऊपर पेनाल्टी के तौर पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटरनल और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,856.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,920.34 करोड़ के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत गिरकर 68.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।