सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की। वहीं, एनएसई निफ्टी भी तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए खुला। दरअसल, अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से यूएस-चीन के बीच बढ़ी ट्रेड टेंशन का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा था।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ।
मुंबई। स्टार सामचार वेब
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की। वहीं, एनएसई निफ्टी भी तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए खुला। दरअसल, अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से यूएस-चीन के बीच बढ़ी ट्रेड टेंशन का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा था। सेंसेक्स-निफ्टी में बीते दो कारोबारी दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा था, लेकिन बुधवार को इस पर ब्रेक लगा नजर आया। मार्केट ओपन होने के साथ ही एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर कारोबार करता दिखा। इस बीच खास बात ये है कि डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स के शेयर लार्जकैप कैटेगरी में सबसे तेज भागते नजर आए।

शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,029.98 की तुलना में उछलकर 82,197.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में ये तेज रफ्तार पकड़ते हुए 82,384 पर ट्रेड करता हुआ नजर आने लगा। एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता दिखा। ये अपने पिछले कारोबारी बंद 25,145 की तुलना में चढ़कर 25,181.95 पर ओपन हुआ और फिर 25,257.25 तक उछल गया।
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने तूफानी शुरूआत की। कारोबार की ओपनिंग के साथ ही बाजार में मौजूद करीब 1323 कंपनियों के शेयर अपने पिछले बंद से तेज उछाल के साथ ग्रीन जोन में खुले, तो वहीं 883 कंपनियों के स्टॉक्स ने गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार स्टार्ट किया। इस बीच 148 कंपनियों के शेयरों की शुरूआत फ्लैट रही। जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स सबसे तेज भागने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं टेक महिंद्रा, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक, सिप्ला में गिरावट देखने को मिली।
बीते कारोबारी दिन जहां टाटा मोटर्स डिमर्जर की खबर के बाद टूटा था, तो वहीं बुधवार को ये सबसे तेज रफ्तार के साथ ओपनिंग करने वाले स्टॉक्स में शामिल रहा। टाटा मोटर शेयर खुलते ही करीब 2 फीसदी चढ़कर 403 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद टाटा के इस शेयर की रफ्तार कुछ धीमी जरूर दिखी। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 1.46 लाख करोड़ है।
अन्य सबसे तेज भागने वाले टॉप-10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप में एशियन पेंट्स (1.50 प्रतिशत), एनटीपीसी (1.40 प्रतिशत) और बजाज फिनसर्व (1.30 प्रतिशत)चढ़कर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों में परसिस्टेंट शेयर (6.83 फीसदी), टाटा कॉम (4.76 फीसदी), महाराष्ट्र बैंक शेयर (3.30 प्रतिशत), कॉफोर्ज शेयर (2.70 फीसदी) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कंपनियों में देखें, तो जेनेसिस शेयर (11.57 प्रतिशत) और तत्व शेयर (9 फीसदी) की उछाल में था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने और चांदी के सबसे न्यूनतम व उच्चतम स्तर के साथ कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें।
PM Kisan Yojana 23rd Installment से पहले केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य (MAPP) बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जानिए किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ।
विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
Share Market Today: 12 जून को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत। गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट के चलते सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार। जानें आज के टॉप स्टॉक्स और तेजी की वजह।
भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर ओपन हुआ। सेंसेक्स पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ खुला। निफ्टी टूटकर फिसल गया और रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 95.60 पर खुला। वहीं सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई। जबकि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में तेजी- अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में, खासतौर पर दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आए उछाल ने घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को सुधारा है।
मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष बढ़ने के बाद आज शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इरए सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिर गया। बाजार में गिरावट के बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिख रहा है।