भारतीय शेयर मार्केट की चमक नए साल के दूसरे दिन भी बरकरार रही। इस दौरान भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में हल्की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही पॉजिटिव नोट पर कारोबार की शुरुआत की।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बीएसई हरे निशान पर कारोबार करने लगा।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, कारोबारियों ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई सेंसेक्स लाल निशान तो वहीं एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुला। हालांकि, मार्केट ओपन के कुछ ही देर बाद बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार करने लगी।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल नजर आया। बैंकिंग और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं आटो शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। आर्कला इंडिया लिमिटेड का आईपीओ ओपन हुआ।
भारत ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 8 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि दर हासिल की है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत एक घरेलू मांग आधारित अर्थव्यवस्था है और अमेरिकी टैरिफ विवाद का इसकी वृद्धि पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की। वहीं, एनएसई निफ्टी भी तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए खुला। दरअसल, अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से यूएस-चीन के बीच बढ़ी ट्रेड टेंशन का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा था।






















