भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।

बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में भी लंबे समय बाद हरियाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। दरअसल, शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीते दिनों की तेज गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया। सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही तूफानी तेजी के साथ भागने लगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मिनटों में 400 अंक से ज्यादा उछल गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25600 के पार निकल गया। इस बीच शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स, रिलायंस और एसबीआई जैसे स्टॉक्स गदर मचाते हुए नजर आए।
सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट पर ब्रेक
शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गिरावट पर ब्रेक लगा, तो सेंसेक्स-निफ्टी ने जोरदार शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,459 की तुलना में उछलकर 83,516 पर कारोबार की शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में ये 400 अंक के आस-पास की तेजी लेकर 83,846 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। एनएसई के निफ्टी इंडेक्स की चाल पर नजर डालें, तो इसने अपने पिछले बंद 25,593 पर कारोबार शुरू किया और फिर अचानक 25,679 तक उछल गया।
1296 शेयर ग्रीन जोन में खुले
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी के बीच 1296 कंपनियों के स्टॉक्स ने अपने पिछले बंद के मुकाबले उछाल भरते हुए ग्रीन जोन में ओपनिंग की, तो हीं 1219 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में खुले। इसके अलावा 251 कंपनियों के शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और इनकी फ्लैट ओपनिंग रही।
भारतीय शेयर मार्केट के लिए विदेशी बाजारों से पॉजिटिव संकेत पहले से ही मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। जापान का निक्केई बीते कारोबारी दिन क्रैश होने के बाद आज 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार करता दिखा, तो साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग भी ग्रीन जोन में था।
शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कैटेगरी में एशियन पेंट्स शेयर (5 फीसदी), एमएंडएम शेयर (2.60 फीसदी), रिलायंस शेयर (1.60 फीसदी), अदानी पोर्ट्स शेयर (1.25 फीसदी) और एसबीआई शेयर (1.15 फीसदी) में तेजी से कारोबार चल रहा था। इसके अलावा मिडकैप में एस्ट्रल शेयर (5.30 फीसदी), पेटीएम शेयर (2.80 फीसदी) शामिल थे। स्मॉलकैप में रेडिंगटन शेयर (12 प्रतिशत), सीसीएल शेयर (11.34 प्रतिशत) और आरई लिमिटेड शेयर (10 फीसदी) का उछाल के साथ कारोबार चल रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।