जामनगर में गुजरात जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया को मंच पर जूता मारने की घटना सामने आई है। दरअसल, जब इटालिया भाषण दे रहे थे, तभी मंच के पास जमीन पर बैठा एक आदमी उठा और एक जूता जड़ दिया।

हमलावर की पहचान जामनगर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता छत्रपालसिंह जडेजा के रूप में हुई।
जामनगर। स्टार समाचार वेब
जामनगर में गुजरात जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया को मंच पर जूता मारने की घटना सामने आई है। दरअसल, जब इटालिया भाषण दे रहे थे, तभी मंच के पास जमीन पर बैठा एक आदमी उठा और एक जूता जड़ दिया। मंच पर मौजूद आप नेताओं ने हमलावर को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। फिर सरकारी अस्पताल ले गई। हमलावर की पहचान जामनगर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता छत्रपालसिंह जडेजा के रूप में हुई। गौरतलब है कि गोपाल इटालिया गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट से आप के विधायक हैं। उन्होंने जामनगर में बाइक रैली और जनसभा का आयोजन किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने उन पर हमला कर दिया।
राज्य का चाढ़ा सियासी पारा
इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी फूट पड़ा। सभी कार्यकर्ताओं ने हमलावर को घेरकर पकड़ा और उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद राज्य का सियासी पारा आसमान छूने लगा है।
हम इस तरीके से डरने वाले नहीं: गोपाल
आप के विधायक गोपाल इटालिया ने जूता मारे जाने की घटना पर कहा- भाजपा सत्ता में है। उनके पास पुलिस, प्रशासन और पूरा सिस्टम है। अगर आप आम आदमी पार्टी को रोकना चाहते हैं, तो जाकर जनता का काम करें। इस तरह हम पर हमला करने, इस तरह हम पर चप्पल फेंकने से जनता का कोई भला नहीं होगा। हम इस तरीके से डरने वाले नहीं हैं और इस तरीके से आपको कोई फायदा नहीं होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लग गई। इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी इस आग से घना धुआं फैलने से 9 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें वर्ष के अवसर पर नागपुर मुख्यालय में विजयदशमी उत्सव और पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है। जानिए रिजिजू द्वारा दिए गए तर्कों और बातचीत के ब्योरे की पूरी जानकारी।
दिल्ली की SEM कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।