×

गुजरात-महाराष्ट्र तरबतर...यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 10 की मौत

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इन राज्यों के कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By: Arvind Mishra

Jun 20, 202510:27 AM

view2

view0

गुजरात-महाराष्ट्र तरबतर...यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 10 की मौत

  • जलभराव और नदी-नालों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

  • वापी में भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में एसपी आफिस लबालब

    नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इन राज्यों के कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने 25 जून तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दरअसल, मानसून राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी आफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है।

यूपी में आकाशी बिजली का कहर

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुरसेड़ा गांव में एक, बिधनू के चंपतपुर गांव में एक और भारू गांव में एक महिला की मौत हो गई। कौशांबी में चार बच्चों की मौत हुई है। चित्रकूट में भी एक युवक की मौत बिजली गिरने से हुई। यूपी में 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

मप्र में होगी भारी बारिश

इधर, मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई जिले भीगे। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी सुबह से ही बना रहा। भोपाल में देर रात से ही बूंदाबंदी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। कहीं-कहीं भारी से भी भारी बारिश होगी। 
  
COMMENTS (0)

RELATED POST

कैबिनेट के तीन बड़े फैसले: मोदी सरकार के तीन बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर, लखनऊ मेट्रो और जल विद्युत परियोजना को मंजूरी

1

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई। जानें, देश में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं, लखनऊ मेट्रो के विस्तार और अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजना से जुड़ी पूरी जानकारी।

Loading...

Aug 12, 2025just now

कैश कांड... जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव मंजूर

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की कैश कांड केस में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ लोकसभा में अध्यक्ष ने  महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि प्रस्ताव पर 146 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल है।

Loading...

Aug 12, 2025just now

आवारा कुत्तों को हटाना...क्रूरता-अदूरदर्शी और करुणा से परे...

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसला सुनाया, जिस पर दूसरे दिन आज मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा-बेजुबान जानवर कभी कोई समस्या नहीं हो सकते हैं,  जिन्हें मिटा दिया जाए।

Loading...

Aug 12, 2025just now

हवा में हड़कंप... अब कार्गो विमान के इंजन में लगी आग... सब सुरक्षित 

चेन्नई में एक कार्गो विमान के इंजन में अचानक आग गई। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया। विमान के उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Loading...

Aug 12, 20251 hour ago

टीएमसी का पूर्व ब्लॉक प्रमुख चला रहा था इंटरपोल और आईबी ऑफिस

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और आईबी ऑफिस चलाने का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद है। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखता है। विभाष के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कुछ घोटाले की जांच चल रही है।