×

 हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर, हमले का था मास्टरमाइंड

इस्राइल ने हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक और 7 अक्तूबर वाले हमले के मास्टरमाइंड मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है।

By: Sandeep malviya

Jun 29, 202510:59 PM

view7

view0

 हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर, हमले का था मास्टरमाइंड

तेल अवीव। इस्राइल ने हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक और 7 अक्तूबर वाले हमले के मास्टरमाइंड मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। गाजा में इस्राइल के हमले जारी हैं, जिसमें 9 बच्चों समेत 20 लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगले हफ्ते इस्राइल-हमास के बीच सीजफायर हो सकता है। वहीं, इस्राइली सेना पर निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने के आरोप भी लगे हैं।

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग एक बार फिर बड़े घटनाक्रम से गुजर रही है। इस्राइल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उसने हमास की मिलिट्री विंग के संस्थापकों में से एक हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि अल-इसा 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इस कार्रवाई के बाद गाजा में तनाव और बढ़ गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले हफ्ते तक इस जंग में सीजफायर हो सकता है।
इस्राइल की सेना ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हमने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। वह हमास की सैन्य शाखा का संस्थापक था और उसने हमास की ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग कराने और 7 अक्तूबर के नरसंहार की योजना बनाई थी। आईडीएफ ने बताया कि अल-इसा हवाई और समुद्री हमलों की योजना बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहा था। इस्राइल ने साफ किया है कि वो 7 अक्तूबर के हमले में शामिल सभी आतंकियों को तलाश कर खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

गाजा पट्टी में इस्राइली हमले

इस बीच, अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। शनिवार को गाजा सिटी के टुफ्फाह इलाके में हुए एक हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। लगातार बमबारी और सैन्य कार्रवाई से गाजा में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों की भारी किल्लत है।

सीजफायर बहुत नजदीक- ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि मुझे लगता है, सीजफायर बहुत नजदीक है। मैंने इसमें शामिल कुछ लोगों से बात की है। हमें उम्मीद है कि अगले हफ्ते के भीतर सीजफायर की घोषणा हो जाएगी। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किन लोगों से बात की है। खबरों के मुताबिक, सीजफायर की डील में इस्राइल पर अरब देशों के साथ रिश्ते सामान्य करने का भी दबाव बनाया जा सकता है।

इस्राइली हमलों का भारी विरोध

उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्राइल की कार्रवाई को लेकर विरोध बढ़ रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस्राइल सैनिकों को गाजा में मानवीय सहायता मांगने आए निहत्थे फिलिस्तीनियों पर गोली चलाने के आदेश दिए गए थे। इन खबरों के सामने आने के बाद दुनियाभर में इस्राइल की नीतियों की आलोचना हो रही है। वहीं, हमास की तरफ से भी यह शर्त रखी गई है कि सीजफायर तभी संभव है, जब इस्राइल गाजा पर हमला बंद करे और कब्जा किए गए इलाकों से अपनी सेना हटाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 16वें दिन ईरान का बड़ा पलटवार। खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद भी तेल निर्यात जारी। जानें मुजतबा खामेनेई और एपस्टीन गैंग की साजिश पर ईरान का बड़ा बयान।

Loading...

Mar 15, 20267:16 PM