अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-66 था। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-66 था। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में सवार सभी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को रॉबिन्सन आर-66 के रूप में पहचाना गया है। यह एयरलेक एयरपोर्ट के पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का स्थल गैर-आवासीय और गैर-व्यावसायिक क्षेत्र में है। जमीन पर किसी के घायल होने का कोई संकेत नहीं मिला।
मौके पर पहुंचे आपातकालीन कर्मियों ने देखा कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह आग में जल रहा था। हादसे में सवार कोई भी यात्री जीवित नहीं था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हेलीकॉप्टर की जांच और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी पूरी तरह जुट गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे।
रॉबिन्सन आर-66 एक लाइटवेट, सिंगल-इंजन टर्बाइन हेलीकॉप्टर है जिसे रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर कंपनी ने डिजाइन किया है। इसमें ग्लास कॉकपिट और आधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम लगा होता है, जो पायलट को उड़ान के दौरान बेहतर दृश्य और नेविगेशन सुविधा प्रदान करता है। इसका डिजाइन छोटे व्यवसायिक उपयोग, निजी उड़ान और प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए उपयुक्त है। इसकी अधिकतम उड़ान क्षमता लगभग 350 मील है। यह 24,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है।
आर-66 में एक पायलट और चार यात्री के बैठने की सुविधा है। इसका हल्का वजन और शक्तिशाली टर्बाइन इंजन इसे छोटे और मध्यम दूरी के लिए आदर्श बनाता है। इसके अतिरिक्त, इसकी संरचना और डिजाइन हेलिकॉप्टर को तेज गति, स्थिरता और बेहतर ईंधन दक्षता देती है। यह हेलीकॉप्टर अक्सर निजी मालिकों, छोटे व्यवसायों और प्रशिक्षण स्कूलों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह