×

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है।

By: Sandeep malviya

Oct 28, 20255:48 PM

view1

view0

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

शिकागो। अमेरिका में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है। अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह घटना शनिवार को लुफ्थांसा की एक उड़ान में हुई, जिसे गड़बड़ी के बाद बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली ने कथित तौर पर एक 17 यात्री के कंधे पर धातु के कांटे से वार किया और फिर उसी कांटे से दूसरे 17 वर्षीय पुरुष यात्री के सिर के पीछे वार किया। दूसरे किशोर के सिर पर चोट लगी।

भारतीय युवक को 25 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल, तीन साल तक की निगरानी में रिहाई और 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुमार्ना हो सकता है।
अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए दस्तावेज के मुताबिक, भारतीय युवक ने हमला उस समय फ्लाइल में खाना परोसा जा रहा था। दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि जब उसिरीपल्ली को रोकने की कोशिश की गई, तो उसने अपनी उंगलियों से एक बंदूक बनाई, उसे अपने मुंह में डाला और एक काल्पनिक ट्रिगर खींच कर इशारा किया। इसके बाद उसने एक महिला सहयात्री को थप्पड़ मारा और फ्लाइट क्रू मेंबर को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की  हत्या

1

0

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या

इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने पाकिस्तान के बाहर बैठे अपने हैंडलर के आदेश पर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पढ़े-लिखे लोग हैं, और उनका सरगना पड़ोसी देश में रहता है।'

Loading...

Oct 28, 20255:52 PM

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

1

0

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

यूक्रेन को लेकर अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस पर लगाए नए प्रतिबंधों  के बाद रूसी तेल का सामाज्य हिलने लगा है। रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल ने अपनी अंतरराष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है।

Loading...

Oct 28, 20255:50 PM

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

1

0

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है।

Loading...

Oct 28, 20255:48 PM

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

1

0

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

रात को हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के शव को बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमास द्वारा लौटाए गए बंधक के अवशेष, गाजा से पहले से प्राप्त बंधकों के शरीर के अंग हैं।

Loading...

Oct 28, 20255:47 PM

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

1

0

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

रूस ने अपनी नई न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल 9M730 'बुरेवस्तनिक' (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे 'असीमित रेंज' वाला और किसी भी डिफेंस सिस्टम के लिए 'अभेद्य' हथियार बताया है। जानें इसकी खासियतें।

Loading...

Oct 27, 20256:45 PM