×

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या

इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने पाकिस्तान के बाहर बैठे अपने हैंडलर के आदेश पर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पढ़े-लिखे लोग हैं, और उनका सरगना पड़ोसी देश में रहता है।'

By: Sandeep malviya

Oct 28, 20255:52 PM

view1

view0

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की  हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान कट्टरपंथ की चपेट में इस कदर आ चुका है कि वहां अब जनभावना के विपरीत बात करना भी जानलेवा हो गया है। पाकिस्तान में एक पत्रकार को इस्राइल के समर्थन में बात करने के लिए ही जान से हाथ धोना पड़ गया। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि, बीते हफ्ते कराची में हुई एक पत्रकार की हत्या एक चरमपंथी इस्लामी ग्रुप के सदस्यों ने कर थी, क्योंकि उसने अपने टेलीविजन चैनल पर इस्राइल के समर्थन में टिप्पणी कर दी थी।

चार आरोपी गिरफ्तार

सिंध प्रांत के गृह मंत्री जियाउल हसन ने दावा किया कि पत्रकार और एंकर इम्तियाज मीर की हत्या के आरोप में चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इम्तियाज मीर को 21 सितंबर को कराची के मलिर इलाके में उनके आॅफिस से निकलते समय गोली मार दी गई थी। गृह मंत्री ने कहा कि मारे गए पत्रकार को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि हत्यारे उसे इस्राइल का कथित हमदर्द मानते थे और उसकी कथित इस्राइल समर्थक टिप्पणियों से नाराज थे। इसी के चलते पत्रकार की हत्या कर दी गई।

विदेश में बैठे हैंडलर ने दी सुपारी

सिंध पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल गुलाम नबी मेमन और शहर के पुलिस प्रमुख जावेद आलम ने मीडिया को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने पाकिस्तान के बाहर बैठे अपने हैंडलर के आदेश पर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पढ़े-लिखे लोग हैं, और उनका सरगना पड़ोसी देश में रहता है।' संदिग्धों की पहचान अजलाल जैदी, शाहब असगर, अहसान अब्बास और फराज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ये चारों 'लश्कर सरुल्लाह' नामक चरमपंथी संगठन से जुड़े हैं, जो प्रतिबंधित जैनबियान ब्रिगेड का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान दो केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कराची पुलिस के साथ मिलकर काम किया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद जजों को कहा 'विदेशी एजेंट', भारतीय वकीलों को बताया 'स्लाइमबॉल्स'

ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद जजों को कहा 'विदेशी एजेंट', भारतीय वकीलों को बताया 'स्लाइमबॉल्स'

डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को 'विदेशी एजेंट' करार दिया। भारतीय मूल के वकील नील कात्याल पर 'स्लाइमबॉल्स' जैसी टिप्पणी की और नए 10% टैरिफ का ऐलान किया।

Loading...

Feb 21, 20264:48 PM

अब अमेरिका ने सभी देशों पर 10 फीसदी का नया ग्लोबल टैरिफ थोपा

अब अमेरिका ने सभी देशों पर 10 फीसदी का नया ग्लोबल टैरिफ थोपा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार देकर उसे हटाने का आदेश दिया, लेकिन ट्रंप ने तुरंत 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया।

Loading...

Feb 21, 202610:04 AM

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया असंवैधानिक घोषित

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया असंवैधानिक घोषित

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को असंवैधानिक घोषित कर रद्द कर दिया है। भारत पर लगा 18% आयात शुल्क भी अब हटा लिया गया है। जानें इस फैसले का वैश्विक व्यापार पर क्या असर होगा।

Loading...

Feb 20, 20269:42 PM

भारत का पैक्स सिलिका गठबंधन में प्रवेश: AI और सप्लाई चेन का नया वैश्विक दौर

भारत का पैक्स सिलिका गठबंधन में प्रवेश: AI और सप्लाई चेन का नया वैश्विक दौर

भारत आधिकारिक तौर पर अमेरिका के 'पैक्स सिलिका' गठबंधन का हिस्सा बन गया है। जानें क्या है यह 10 देशों का रणनीतिक समूह और कैसे यह AI, सेमीकंडक्टर और खनिज सप्लाई चेन को बदलेगा

Loading...

Feb 20, 20263:54 PM

एपस्टीन फाइल्स विवाद: प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, किंग चार्ल्स के भाई पर लगे गंभीर आरोप

एपस्टीन फाइल्स विवाद: प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, किंग चार्ल्स के भाई पर लगे गंभीर आरोप

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू को जेफरी एपस्टीन मामले में सार्वजनिक पद पर कदाचार और गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Loading...

Feb 19, 20264:31 PM