×

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कामकाज में पारदर्शिता की भारत की दो-टूक मांग

भारत ने कहा कि सुरक्षा परिषद और महासभा में बेहतर समन्वय होना चाहिए। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि यूएनएससी की सालाना रिपोर्ट पर महासभा में होने वाली चर्चा केवल औपचारिकता न बनकर, रिपोर्ट को विश्लेषणात्मक और उपयोगी बनाया जाए।

By: Sandeep malviya

Nov 15, 20256:36 PM

view7

view0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कामकाज में पारदर्शिता की भारत की दो-टूक मांग

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के कामकाज में अधिक पारदर्शिता की जोरदार मांग की है। न्यूयॉर्क में शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) 'कार्य पद्धतियां' पर आयोजित यूएनएससी की खुली बहस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है, इसलिए इसके कामकाज का ईमानदार, स्पष्ट और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है।

सूचीकरण प्रक्रिया पर सवाल

हरीश ने कहा कि यूएनएससी की कई सहायक संस्थाओं का कामकाज अभी भी अस्पष्ट है। खासकर आतंकियों व प्रतिबंधित संस्थाओं को सूचीबद्ध करने के प्रस्तावों को खारिज किए जाने की प्रक्रिया बहुत 'धुंधली' है। उन्होंने बताया कि जिस तरह डीलिस्टिंग (सूची से हटाने) का निर्णय स्पष्ट रूप से दर्ज होता है, उसी तरह सूचीकरण प्रस्तावों को खारिज किए जाने की जानकारी सार्वजनिक नहीं होती। उन्होंने कहा, 'जो देश सुरक्षा परिषद में नहीं हैं, उन्हें तो इस प्रक्रिया की कोई जानकारी ही नहीं मिलती।'

चेरमैनशिप और पेन-होल्डरशिप पर चेतावनी

भारत ने यह भी कहा कि यूएनएससी की समितियों और सहायक संस्थाओं के चेयर और पेन-होल्डर पद जिम्मेदारी वाले पद हैं, जिन्हें किसी भी तरह के स्वार्थ या टकराव से दूर रखा जाना चाहिए। हरीश ने कहा, 'जिन देशों के हित टकरा रहे हों, उन्हें इन पदों की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।'

यूएनएससी सुधार की जरूरत दोहराई

भारत ने सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की अपनी पुरानी मांग को दोहराया। हरीश ने कहा कि आठ दशक पुराना यूएनएससी ढांचा बदलते समय और नई चुनौतियों के लिए अब फिट नहीं माना जा सकता। उन्होंने सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी दोनों तरह की सदस्यता का विस्तार करने और अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका जैसे कम-प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों को पर्याप्त जगह देने की बात कही।

शांति मिशनों पर भारत का रुख

दुनिया में सबसे ज्यादा सैनिक देने वाले देश के रूप में भारत ने शांति मिशनों में योगदान देने वाले देशों की राय को अहम बताया। हरीश ने कहा कि ऐसे मिशन जिनका उद्देश्य पूरा हो चुका है या जो अब उपयोगी नहीं हैं, उन्हें सिर्फ कुछ देशों के राजनीतिक हित बचाने के लिए जारी नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे मिशनों को समाप्त करने के लिए 'सनसेट क्लॉज' लागू करने की वकालत की। अपने संबोधन में भारत ने साफ कहा कि सुरक्षा परिषद का कामकाज पारदर्शी, निष्पक्ष और समय के हिसाब से जिम्मेदार होना चाहिए, तभी दुनिया की बदलती चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें क्यों दक्षिणपंथी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Feb 10, 20264:05 PM

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप प्रशासन की बड़ी जीत, $500 बिलियन के व्यापार पर बनी सहमति

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप प्रशासन की बड़ी जीत, $500 बिलियन के व्यापार पर बनी सहमति

भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता हुआ है। जानें कैसे भारत द्वारा रूसी तेल बंद करने और डिजिटल टैक्स हटाने से अमेरिकी बाजार के रास्ते खुले और टैरिफ में कमी आई।

Loading...

Feb 10, 20263:54 PM

रूस में भारतीय छात्रों पर शोषण, नस्लीय भेदभाव बढ़ा...मॉस्को सबसे आगे

रूस में भारतीय छात्रों पर शोषण, नस्लीय भेदभाव बढ़ा...मॉस्को सबसे आगे

रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Loading...

Feb 10, 20269:49 AM

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: 'बेगमों' के बिना सत्ता.. BNP और जमात में कांटे की टक्कर

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: 'बेगमों' के बिना सत्ता.. BNP और जमात में कांटे की टक्कर

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें आम चुनाव में अवामी लीग की अनुपस्थिति के बीच BNP और जमात-ए-इस्लामी आमने-सामने हैं। जानें क्या है भारत-चीन एंगल और हिंदू वोटर्स की भूमिका।

Loading...

Feb 09, 20264:16 PM

ईरान : अयातुल्ला खामेनेई ने 37 साल बाद तोड़ी परंपरा, एयरफोर्स मीटिंग से रहे नदारद

ईरान : अयातुल्ला खामेनेई ने 37 साल बाद तोड़ी परंपरा, एयरफोर्स मीटिंग से रहे नदारद

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई 8 फरवरी की महत्वपूर्ण एयरफोर्स मीटिंग में शामिल नहीं हुए। जानें इस अनुपस्थिति के पीछे के सुरक्षा और सैन्य कारण।

Loading...

Feb 09, 20264:04 PM