महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 299 का टारगेट दिया है।
By: Ajay Tiwari
Nov 02, 20259:46 PM
मुंबई. स्टार समाचार वेब स्पोर्ट्स डेस्क

इतिहास बन गया! भारतीय महिला टीम ने आखिरकार अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया है। एक शानदार मुकाबले में, टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से धूल चटा दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 298/7 का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, अफ्रीकी टीम 246 रन पर सिमट गई। भारत की जीत की शिल्पकार रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी और लौरा वोल्वार्ट की जुझारू 101 रन की शतकीय पारी को बेकार कर दिया। 1973 से शुरू हुए 52 साल के इस टूर्नामेंट में, यह भारत का ऐतिहासिक पहला विश्व कप है।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मैच खत्म होने के बाद कई खिलाड़ियों की आँखों में खुशी के आंसू थे, वहीं कप्तान हरमनप्रीत और उप-कप्तान स्मृति मंधाना तिरंगे में लिपटी दिखाई दीं, जो देश की खुशी को दर्शाता था। टीममेट्स के बीच 'हैरी दी' के नाम से मशहूर हरमनप्रीत ने अपनी ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।
तिरंगे में लिपटी हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की तस्वीर वायरल, बनीं 'रो-को' जोड़ी!

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी जीत के जश्न में तिरंगे में लिपटी हुई नज़र आ रही हैं, और उनके लिए अपनी भावनाओं को काबू में रखना मुश्किल लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों की जोड़ी को भारतीय पुरुष टीम के दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की तर्ज पर महिला क्रिकेट की 'रो-को' (Ro-Ko) जोड़ी का नाम दिया है। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी इसी तरह की तिरंगे में लिपटी हुई भावुक तस्वीर सामने आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हरमनप्रीत और स्मृति की यह वायरल तस्वीर महिला क्रिकेट में एक नए युग और उनके अटूट बंधन का प्रतीक बन गई है।
LIVE
Cricket Score Today, IND W vs SA W World Cup 2025 Final
12:0़PM, 02-Nov-2025: भारत ने विश्व कप जीता, 10 वां विकेट गिरा.
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया।
11:58PM, 02-Nov-2025: नौवां विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा। भारत विश्व कप से एक विकेट दूर। श्रीचरण ने खाका को रन आउट किया।
11:43PM, 02-Nov-2025: आठवां विकेट गिरा
ट्रायोन आउट हुईं, बिना कोई रन बनाए आउट हुईं। अम्पायर्स कॉल भारत के पक्ष में। मुकाबला भारत की गिरफ्त में। दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया है। दीप्ति ने ओवर की पहली गेंद पर वोल्वार्ट को कैच आउट कराया। फिर ओवर की चौथी गेंद पर क्लो ट्रायोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
11:39PM, 02-Nov-2025: सातवां विकेट गिरा
वोल्वार्ट शतक बनाकर 101 पर आउट हुईं। वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया. दीप्ति शर्मा ने लिया विकेट।
11:30PM, 02-Nov-2025 : छठवां विकेट गिरा. डर्कसेन आउट.
दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। एल वोल्वार्ट 88 रन और डर्कसेन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका को जीत के लिए अब 78 गेंद में 105 रन की जरूरत है।
33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 81 रन और डर्कसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
123 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। शेफाली ने मारीजाने कैप को आउट किया। कैप चार रन बना सकीं। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। वोल्वार्ट का साथ देने सिनोलो जाफ्ता क्रीज पर आई हैं। 23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। उन्हें जीत के लिए अब भी 175 रन की जरूरत है।
114 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने सुने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। लूस और वोल्वार्ट के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल वोल्वार्ट का साथ देने मारीजाने कैप क्रीज पर आई हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 118 रन है।
19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 109 रन है। इसी वक्त भारत का स्कोर एक विकेट पर 111 रन था। फिलहाल सुने लूस 21 रन और कप्तान वोल्वार्ट 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 190 रन की जरूरत है। लूस और वोल्वार्ट के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ट ने शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए 45 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका चौथा पचासा है और पांचवां 50+ का स्कोर है। सेमीफाइनल में उन्होंने शतक जड़ा था।
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अब भी 221 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 43 रन और सुने लूस आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। ब्रिट्स 23 रन बनाकर रन आउट हुईं, जबकि एनेके बॉश को श्री चरणी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सकीं।
12वें ओवर में 62 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। श्री चरणी ने एनेके बॉश को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट और सुने लूस क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 62 रन है। इससे पहले ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर आउट हुई थीं।
दक्षिण अफ्रीका को 51 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर रन आउट हुईं। अमनजोत कौर ने शानदार थ्रो किया।
08:20 PM, 02-Nov-2025: ऋचा घोष आउट
भारत को 292 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋचा घोष 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल दीप्ति शर्मा और राधा यादव क्रीज पर हैं।