भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, और टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, खेल और टेक जगत के दिग्गजों से बधाइयाँ मिल रही हैं।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब. स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, और टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, खेल और टेक जगत के दिग्गजों से बधाइयाँ मिल रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि "उन्होंने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।" उन्होंने टीम के लगातार अच्छे खेल और प्रतिभा की सराहना की, यह भी कहा कि यह ऐतिहासिक पल महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम की "शानदार जीत" की प्रशंसा की और कहा कि फ़ाइनल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन "बेहतरीन स्किल और आत्मविश्वास से भरा था।" उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के "असाधारण टीमवर्क और दृढ़ता" को सराहा और कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को खेलों में आने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रवासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कंगना रनौत (अभिनेत्री और सांसद):
रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "हम हैं विश्व चैंपियन।" उन्होंने टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई दी और कहा कि हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द।
टेक जगत के दिग्गज
माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई जैसे बड़े नामों ने भी टीम को उनकी अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई। मैच के सभी बड़े रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स यहाँ पढ़ें।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।