कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर आए। सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वे दूषित जल से पीड़ित मरीजों से मिले। इसके बाद दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे। यहां वे पैदल ही गए। गीता बाई के परिवार से मिलकर वे जीवनलाल के घर पहुंचे। इसके बाद वे अव्यान के परिवार वालों से मिले।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर आए।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर आए। सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वे दूषित जल से पीड़ित मरीजों से मिले। इसके बाद दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे। यहां वे पैदल ही गए। गीता बाई के परिवार से मिलकर वे जीवनलाल के घर पहुंचे। इसके बाद वे अव्यान के परिवार वालों से मिले। मासूम अव्यान की मौत दूषित पानी पीने से हुई थी। इस दौरान वे पीड़ित परिवारों को एक लाख और एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का चेक दिए। राहुल के साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे।

जीवनलाल के परिवार को दियाा चेक
इससे पहले राहुल गांधी जीवनलाल के परिवार से मिले। उन्हें भी 1 लाख का चेक दिया। गीता और जीवन लाल की मौत दूषित पानी पीने से हुई थी। उन्होंने परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना और हर संभव मदद की बात कही। जीवन लाल के नाती से बात की और पूछा कि क्या बनना चाहते हो। उसने कहा मैं कमांडो बनना चाहता हूं।
सिर्फ ढिढोरा पीट रही सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागीरथपुरा पहुंचकर अव्यान के परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य पीड़ित परिवारों से चर्चा की। उन्होंने भागीरथपुरा के रहवासियों से बातचीत करके घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा-हम प्रभावित परिवारों को साफ पानी दिलाएंगे। सरकार मौत के आंकड़ों पर पर्दा डालने में जुटी है। ये डबल इंजन की सरकार सिर्फ ढिढोरा पीटती है। हकीकत यह है कि काम कुछ नहीं हो रहा है। लोगों को दूषित पानी दिया जा रहा है।
पीड़ित बोले-सरकार ने नहीं छोड़ी कोई कसर
इससे पहले राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पांचवें फ्लोर पर भर्जी मरीजों के परिजन से पांच से दस मिनट तक बातचीत की। सेकेंड फ्लोर पर वेंटिलेटर पर भर्ती दो मरीजों के परिजन को भी पांचवें फ्लोर पर ही बुलवाया गया था। उनसे राहुल ने घटनाक्रम के बारे में पूछा। परिजन ने खराब पानी के कारण बीमार होना बताया। राहुल ने पूछा कि इलाज में किसी तरह की परेशानी तो नहीं तो परिजन ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा- हमें प्रशासन सरकार और अस्पताल की तरफ से हरसंभव मदद मिल रही है, इलाज भी प्रॉपर चल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।