×

इस्राइल दौरी : गाजा में नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक : वेंस 

इस्राइल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका सिर्फ शांति और समन्वय के लिए काम करेगा, जमीनी युद्ध के लिए नहीं।

By: Sandeep malviya

Oct 22, 202511:27 PM

view2

view0

इस्राइल दौरी : गाजा में नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक : वेंस 

तेल अवीव। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्राइल दौरे के दौरान दोहराया कि गाजा में अमेरिकी सैनिकों के बूट नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सैन्य नेतृत्व दोनों का रुख साफ है। अमेरिका किसी भी हाल में गाजा में जमीनी कार्रवाई नहीं करेगा। वेंस इस्राइल में गाजा संघर्षविराम को स्थिर बनाए रखने के मिशन पर पहुंचे हैं। दक्षिण इस्राइल के किर्यात गात शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेंस ने कहा कि गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है, और हमारी सैन्य नेतृत्व ने भी यही दोहराया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति प्रक्रिया में उपयोगी समन्वय जारी रखेगा। उनका कहना था कि ट्रंप प्रशासन का उद्देश्य इस्राइल और फलस्तीन के बीच जारी संघर्षविराम को हर हाल में बनाए रखना है।

दौरे का मकसद और मुलाकातों का दौर

वेंस मंगलवार को इस्राइल पहुंचे और गाजा सीमा से जुड़े किर्यात गात कमांड सेंटर का दौरा किया, जहां अमेरिकी नेतृत्व वाली टीम संघर्षविराम की निगरानी कर रही है। उनके साथ द्वितीय महिला उषा वेंस भी मौजूद थीं। वहां उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। बुधवार को उनकी मुलाकात इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से होगी, जहां वे राष्ट्रपति ट्रंप का यह स्पष्ट संदेश देंगे कि अमेरिका किसी भी कीमत पर गाजा शांति समझौते को टूटने नहीं देगा।

ट्रंप का सख्त संदेश

वहीं, मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमास सही कदम उठाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसका अंत तेज, उग्र और निर्दय होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हमास संघर्षविराम तोड़ता है, तो मध्य पूर्व के सहयोगी देशों को तुरंत आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका हिंसा नहीं चाहता लेकिन अगर शांति भंग होती है तो जवाब कड़ा होगा।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शांति प्रयास

ट्रंप ने इंडोनेशिया को क्षेत्रीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं इंडोनेशिया और उसके महान नेता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मध्य पूर्व और अमेरिका दोनों की मदद की। इंडोनेशिया ने गाजा में संयुक्त राष्ट्र की संभावित शांति सेना में 20,000 सैनिक भेजने की पेशकश की है। वहीं तुर्की और अजरबैजान ने भी युद्धोत्तर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की इच्छा जताई है। वेंस का यह दौरा इस बात का संकेत है कि अमेरिका सीधे सैन्य कार्रवाई से दूर रहते हुए भी कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ईरान ने तीखा पलटवार करते हुए समझौते से साफ इनकार कर दिया है। जानिए क्या अब अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरान के इस तंज का क्या मतलब है।

Loading...

Mar 25, 20263:25 PM

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि पश्चिम एशिया का युद्ध दिखाता है कि केवल मजबूत सेना ही सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित कर परमाणु ताकत बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading...

Mar 24, 20263:49 PM

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

Loading...

Mar 24, 20262:32 PM

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। जानें ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने क्या कहा और अमेरिका-ईरान वार्ता के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 23, 20265:13 PM

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-इजरायल युद्ध के 24वें दिन ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने और बारूदी सुरंगें बिछाने की चेतावनी दी है। जानें ट्रंप की डेडलाइन और सीजफायर की नई शर्तें।

Loading...

Mar 23, 20263:40 PM