अमेरिका में पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक लुकमान खान को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हमले की योजना वाली नोटबुक के साथ गिरफ्तार किया गया। वह स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रच रहा था। एफबीआई जांच जारी।

अमेरिका. स्टार समाचार वेब
अमेरिका में पाकिस्तान मूल के एक प्रवासी युवक को भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से मिली एक नोटबुक ने पुलिस को चौंका दिया, जिसमें उसने अपने पुराने स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी करने और ‘सभी को मारने’ की योजना दर्ज की थी। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय लुकमान खान के रूप में हुई है, जो डेलावेयर विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है।
रिपोर्टों के अनुसार, 24 नवंबर की रात पुलिस ने लुकमान को एक पार्क में उसके ट्रक के पास संदिग्ध गतिविधि के चलते रोका। तलाशी के दौरान उसके वाहन से एक ग्लॉक पिस्तौल, 27-राउंड मैगजीन, बॉडी आर्मर प्लेटें और ऐसा किट मिला जो पिस्तौल को सेमी-ऑटोमैटिक राइफल में बदल सकता था। इसके साथ ही एक नोटबुक भी बरामद हुई, जिसमें उसने स्कूल परिसर में हमला करने, रास्तों का चयन करने और पुलिस से बचने की रणनीति विस्तार से लिखी थी।
हाइलाइट्स
पार्किंग एरिया से भारी मात्रा में हथियार और बॉडी आर्मर के साथ युवक गिरफ्तार
नोटबुक में स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी की विस्तृत योजना दर्ज
प्रशासनिक भवन का नक्शा और ‘सभी को मारो’, ‘शहीद बनो’ जैसे शब्द मिले
FBI जांच में जुटी, आरोपी अमेरिकी नागरिक लेकिन पाकिस्तान में जन्मा
नोटबुक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक मुख्यालय का नक्शा भी बना हुआ था, जिसमें प्रवेश और निकास मार्ग चिह्नित थे। इसके अलावा ‘सभी को मारो’, ‘शहीद बनो’ जैसे शब्द भी लिखे गए थे। पुलिस का कहना है कि पूरी योजना सुनियोजित थी और इसमें युद्ध जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने की तैयारी की गई थी। हालांकि हमला क्यों किया जाना था, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
न्यू कैसल काउंटी पुलिस के अनुसार, लुकमान खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह बचपन से अमेरिका में रह रहा था और अमेरिकी नागरिक है। उस पर मशीन गन अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया गया है। एफबीआई मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि पहले लुकमान काफी मिलनसार रहता था, लेकिन हाल के महीनों में वह खुद को लोगों से दूर रखने लगा था।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह