स्टार समाचार
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • More
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी
‌
‌
‌

‌

‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌
‌

HOME | खेल | पीएम मोदी की शुभकामनाएं मेरे लिए सम्मान की बात : चेतेश्वर पुजारा 

खेल

पीएम मोदी की शुभकामनाएं मेरे लिए सम्मान की बात : चेतेश्वर पुजारा 

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेटर को बधाई देते हुए पत्र में लिखा, "मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के आपके फैसले के बारे में पता चला। इस घोषणा के बाद, फैंस और क्रिकेट जगत ने आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की है।

By: Prafull tiwari

view18

view0

पीएम मोदी की शुभकामनाएं मेरे लिए सम्मान की बात : चेतेश्वर पुजारा 

नई दिल्ली । क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके चेतेश्वर पुजारा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए पुजारा ने उनका आभार जताया है।  चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि रिटायरमेंट पर मुझे माननीय प्रधानमंत्री से प्रशंसा-पत्र प्राप्त हुआ। आपकी ओर से व्यक्त की गई भावनाओं के लिए मैं बहुत आभारी हूं। जीवन की दूसरी पारी की ओर बढ़ते हुए, मैं मैदान पर बिताए हर पल और सभी से मिले प्रेम और सम्मान को संजोकर रखूंगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेटर को बधाई देते हुए पत्र में लिखा, "मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के आपके फैसले के बारे में पता चला। इस घोषणा के बाद, फैंस और क्रिकेट जगत ने आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की है। मैं आपके शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने लिखा, "क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के प्रभुत्व वाले युग में, आप खेल के लंबे प्रारूप की खूबसूरती की याद दिलाते थे। आपके अडिग स्वभाव और लंबे समय तक एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता ने आपको भारतीय बल्लेबाजी क्रम का आधार बनाया। आपका उत्कृष्ट क्रिकेट करियर उल्लेखनीय कौशल और संकल्प के पलों से भरा है, खासकर विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में।"

पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे यकीन है कि आपके पिता को आप पर गर्व होगा। पूजा और अदिति आपके साथ अधिक समय बिताकर बहुत खुश होंगी। उन्होंने आपको आगे बढ़ने में मदद करने के लिए बहुत त्याग किए हैं। मैदान के अलावा, एक कमेंटेटर के रूप में आपका विश्लेषण क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत मूल्यवान साबित होता है। मुझे विश्वास है कि आप खुद को खेल से जोड़े रखेंगे और उभरते क्रिकेटर्स को प्रेरित करेंगे।" बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने भारत की ओर से 103 टेस्ट और 5 वनडे मुकाबले खेले। टेस्ट फॉर्मेट में पुजारा के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।

Tags:
क्रिकेट
संन्यास
चेतेश्वर पुजारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Prafull tiwari

Prafull tiwari

COMMENTS (0)

RELATED POST

न्यूजीलैंड के सीफर्ट वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल टूर से बाहर, मिच हे को मिली जगह

1

0

न्यूजीलैंड के सीफर्ट वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल टूर से बाहर, मिच हे को मिली जगह

एनजेडसी ने एक बयान में कहा, "सोमवार को वेलिंगटन फायरबर्ड्स के खिलाफ नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए बल्लेबाजी करते समय उंगली में चोट लगने के बाद सीफर्ट रिटायर्ड हर्ट हो गए और बाद में एक्स-रे में उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर का पता चला।"

Loading...

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:27 PM

Read Full Article
आर अश्विन बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे, सामने आयी बड़ी वजह 

1

0

आर अश्विन बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे, सामने आयी बड़ी वजह 

आर अश्विन की हाल ही में घुटने की सर्जरी इंजरी हुई है। वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बीबीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इस वजह से वह आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

Loading...

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:24 PM

Read Full Article
सपने देखना बंद न करें, आपको नहीं पता किस्मत कहां ले जाएगी: हरमनप्रीत कौर 

1

0

सपने देखना बंद न करें, आपको नहीं पता किस्मत कहां ले जाएगी: हरमनप्रीत कौर 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा साझा एक वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा, "जब से मुझे बचपन में पसंद और नापसंद का अंदाजा हुआ, मेरे हाथ में हमेशा बल्ला रहा।

Loading...

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:22 PM

Read Full Article
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ी, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए डेवाल्ड ब्रेविस 

1

0

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ी, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए डेवाल्ड ब्रेविस 

Loading...

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:20 PM

Read Full Article
बॉल गर्ल से वर्ल्ड कप तक-क्रांति

1

0

बॉल गर्ल से वर्ल्ड कप तक-क्रांति

बुंदेलखंड की धूल भरी गलियों में जहां लड़कियां खेलों से ज्यादा सपनों में सीमित कर दी जाती हैं। वहीं एक छोटी सी लड़की ने अपने हौंसलों से इतिहास रच दिया है। वो लड़की जो कभी क्रिकेट मैदान में बॉल उठाया करती थी आज क्रिकेट के मैदान में भारत के लिए विकेट चटका रही है।

Loading...

By: Arvind Mishra

Nov 04, 20253:14 PM

Read Full Article
Aug 31, 2025
8:06 PM
×
Register
  • होम
  • विदेश
  • विशेष 2
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • स्टार सुबह
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • Morearrow
    • मनोरंजन
    • आलेख
    • अध्यात्म
    • विशेष
    • एज्युकेशन
  • ई पेपर
  • वेब स्टोरी