बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा। दरअसल, बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से दिल्ली और एनसीआर के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश होने से आफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। क्योंकि बारिश होने से जहां सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिस वजह से कई मार्गों पर भीषण जाम लग गया।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली की गरज के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

केदारनाथ में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज सुबह से लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां मोटी सफेद चादर से ढक गई हैं।
हर तरफा बिछ गई सफेद चादर
कश्मीर से हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से हर तरफ सफेद चादर बिछ गई है। मैदानी इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं ने ठंड की वापसी करा दी है। श्रीनगर-शिमला-मनाली में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है।
मनाली में माइनस पर पहुंचा पारा
मनाली और उसके आसपास के इलाकों में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शहर की सड़कें और खड़ी गाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह ढक गई हैं। इस बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे गिर गया है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। पर्यटन व्यवसायी इस बर्फबारी से काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद अब पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
श्रीनगर में बर्फबारी से 26 उड़ानें रद्द
कश्मीर घाटी में हो रही लगातार भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आज सुबह तक कुल 26 उड़ानें (आने-जाने वाली) रद्द कर दी गई हैं। खराब मौसम, रनवे पर बर्फ जमा होने और कम दृश्यता के चलते टेकआफ और लैंडिंग दोनों रोकी गई हैं। बर्फबारी से रनवे साफ करने का काम जारी है, लेकिन मौसम सुधरने तक उड़ानें शुरू होने की संभावना कम है।
यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौड़ाला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किथोर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर जैसे इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश
हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नारवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, अदीमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, पलवल, औरंगाबाद में भी आज,23 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित हैं। मौसम में बदलाव के बाद इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि श्रीनगर में बर्फबारी की वजह से फ्लाइट आपरेशन, टेक-आफ और लैंडिंग दोनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मौसम साफ होते ही फ्लाइट्स शुरू की जा सकती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।