झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना बाल-बाल बची हैं। उनकी गाड़ी में डंपर ने जोरदार टक्कर मारी है। झाबुआ स्थित बंगले के बाहर ही डंपर ने टक्कर मार दी है। गनीमत रही कि कलेक्टर मैडम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, गाड़ी को जबरदस्त नुकसान हुआ है। टक्कर के बाद कलेक्टर मैडम की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है।


मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोमवार को सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब कलेक्टर नेहा मीणा की आधिकारिक गाड़ी एक तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। यह दुर्घटना कलेक्टर बंगले के बाहर उस वक्त हुई जब वे अपने कार्यालय की ओर रवाना हो रही थीं। गनीमत यह रही कि हादसे में कलेक्टर, उनका ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ये हादसा सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब कलेक्टर नेहा मीणा अपने सरकारी बंगले से कार में बैठकर कार्यालय के लिए निकली ही रही थीं। जैसे ही कार ने अपने दाहिने मोड़ पर टर्न लेने लगी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सीधे उनकी कार को टक्कर मार दी।
झाबुआ के एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने पुष्टि की कि कलेक्टर सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में गाड़ी को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। दसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि डंपर चालक नशे में तो नहीं था या ट्रक के ब्रेक फेल तो नहीं हुए थे।
डंपर को पुलिस थाने ले जाया गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से अफसरों की सुरक्षा को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार किया जा रहा है ताकी ऐसे मामले दोबारा न हो सके।
नेहा मीना झाबुआ जिले की कलेक्टर हैं। वह 2014 बैच की आईएएस हैं। मूल रूप से वह राजस्थान की रहने वाली हैं। मध्य प्रदेश में वह नवाचार के लिए जानी जाती हैं। वह राष्ट्रपति से दो बार सम्मानित भी हो चुकी हैं। स्कूलों में शिक्षक बनकर नेहा मीना पढ़ाने भी पहुंचती हैं। हाल ही में समग्र विकास, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम और अन्य नवाचारों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सम्मान मिला है। नेहा मीना यह पुरस्कार पाने वाले टॉप फाइव अफसरों में शामिल थीं। झाबुआ जिले में नेहा मीना की छवि काफी अच्छी है। साथ ही विवादों से भी दूर रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।