'बिहार चुनाव संग्राम' में आज यानी गुरूवार का दिन मतदाताओं का दिन था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
By: Ajay Tiwari
Nov 06, 20256:07 PM
पटना. स्टार समाचार वेब.
'बिहार चुनाव संग्राम' में आज यानी गुरूवार का दिन मतदाताओं का दिन था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत मतदाताओं ने तय कर दी है। शाम पांच बजे तक 70% से ज्यादा होने का आंकड़ा सामने आया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ।

सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।

खबर अपडेट हो रही है..