×

कोलकाता जलमग्न... ट्रेन और हवाई सेवाओं पर लगा ब्रेक... पांच की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बारिश की वजह से कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं।

By: Arvind Mishra

Sep 23, 202510:01 AM

view26

view0

कोलकाता जलमग्न... ट्रेन और हवाई सेवाओं पर लगा ब्रेक... पांच की मौत

कोलकाता एयरपोर्ट पर बारिश का पानी।

  • बारिश का पानी घर व दुकान में घुसा
  • अगले दो दिन के लिए चेतावनी जारी
  • हावड़ा स्टेशन के यार्ड में भर गया पानी
  • मेट्रो सेवाएं भी बाधित, यात्री भी परेशान

कोलकाता। स्टार समाचार वेब

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बारिश की वजह से कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं। घरों और आवासीय परिसरों में भी पानी घुस गया।  भारी बारिश के चलते कई जगहों पर तीन फीट तक पानी भर गया। इसके चलते रेलवे पटरियां डूबी रहीं और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। इसके अलावा मेट्रो संचालन में भी दिक्कतें आई हैं। दरअसल, कोलकाता में पूरी रात हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसमें करंट भी उतरने की बात सामने आई है। बिजली का करंट लगने की वजह से अब तक कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर भरा पानी

अचानक मौसम में बदलाव की वजह से ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। मेट्रो और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं कोलकाता एयरपोर्ट पर बारिश का पानी भर गया है। रात भर हुई बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों में पानी भर गया। कई घरों और आवासीय परिसरों में भी पानी घुस गया है।

सियालदह यार्ड में जलभराव

मूसलाधार बारिश के बाद, हावड़ा स्टेशन यार्ड, सियालदह दक्षिण स्टेशन यार्ड, चितपुर उत्तर केबिन, विभिन्न कार-शेड और सियालदह यार्ड के विभिन्न स्थानों पर जलभराव देखा गया। हावड़ा और सियालदह मंडलों की रेलवे लाइनों पर पानी भर गया है। मंगलवार सुबह कुछ उपनगरीय ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया और बीच में ही शुरू कर दिया गया।

रेलवे सेवाएं प्रभावित...

  • सियालदह उत्तर और उपनगरीय खंड में प्लेटफार्म -7 से सेवाएं शुरू हुईं।
  • 13113 यूपी हजारद्वारी एक्सप्रेस को कोलकाता से रद्द कर दिया गया है।
  • 13177 सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस को सियालदह से रद्द कर दिया गया।
  • सियालदह दक्षिण खंड में जलभराव के कारण ट्रेनों का परिचालन स्थगित।
  • ट्रैक और चितपुर यार्ड में जलभराव के कारण सर्कुलर रेलवे लाइन प्रभावित।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक विवादित फैसले को बदल दिया है इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट को फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित फैसले को पलटने का फैसला किया है।

Loading...

Feb 18, 20262:14 PM

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

भारत का एक और जल प्रहार... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ पहले सिंधु जल समझौते को रद्द किया, फिर आपरेशन सिंदूर करके उसे गहरा घाव दिया और अब एक और बड़ा प्रहार करने जा रहा है। गर्मियां आने वाली हैं ऐसे में पाकिस्तान की पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हो जाएगा।

Loading...

Feb 18, 20261:35 PM

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं।

Loading...

Feb 18, 20261:23 PM

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

Loading...

Feb 18, 202610:51 AM

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।

Loading...

Feb 18, 202610:31 AM