मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है।

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई के गांजा तस्करी के मामले में पकड़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है। इसके चलते भाजपा की आलोचना कर रही है और पार्टी की किरकिरी हो रही है। दरअसल, गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुए भाई अनिल बागरी के केस में मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भाजपा प्रदेश कार्यालय तलब की गईं। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इस मामले में राज्य मंत्री बागरी करीब आधे घंटे तक सवाल-जवाब किया। इसके बाद हितानंद ने अलग से बातचीत की और जवाब तलब किया। मामले में प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भाजपा संगठन उनके इस जवाब से संतुष्ट नहीं है।
जनसेवक में नहीं होना चाहिए अहंकार
पार्टी संगठन ने कहा कि आपके घर में ही इतना कुछ चलता रहा और आपको जानकारी क्यों नहीं लगी। पार्टी संगठन ने बागरी से भाई की गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी नेताओं ने कहा-खजुराहो में मीडिया के साथ आपकी बातचीत में अहंकार झलक रहा था, जनसेवक का व्यवहार ऐसा नहीं होना चाहिए।
भाजपा संगठन ने दिखाई गंभीरता
जामवाल और हितानंद से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय से बाहर आते समय मंत्री बागरी का चेहरा उतरा हुआ था। हालांकि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नहीं थे। बागरी से खंडेलवाल अलग से बात कर सकते हैं। भाजपा संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। ऐसे में राज्य मंत्री बागरी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
मंत्री बोले- कानून से ऊपर नहीं भाई
इधर, रीवा प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा-प्रतिमा बागरी के भाई हो या फिर कोई और कानून से ऊपर नहीं हैं। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पारिवारिक रिश्ते या संबंध किसी भी स्थिति में पुलिस की कार्रवाई में आड़े नहीं आएंगे। सरकार की ओर से पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश हैं कि कानून का पालन निष्पक्ष रूप से किया जाए। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद या परिवार से जुड़ा हो।
मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास
इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम के हालिया दिल्ली दौरों को भी संभावित बदलाव के नजरिए से देखा जाता है। मंत्रिमंडल में परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम द्वारा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी की गई है। जहां कई मंत्रियों का विभाग से सीएम संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए अब तय किया गया है कि नए चेहरों का मौका दिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।