मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार सुबह हाई स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। लगभग 50 सदस्यीय ईओडब्ल्यू टीम ने एक साथ तीन स्थानों, अमहा स्थित ऊंची हवेली, पुश्तैनी घर ग्राम मड़वास और कुसमी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों की जांच के लिए छापामार कार्रवाई शुरू की।

प्राचार्य अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा।

सीधी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार सुबह हाई स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। लगभग 50 सदस्यीय ईओडब्ल्यू टीम ने एक साथ तीन स्थानों, अमहा स्थित ऊंची हवेली, पुश्तैनी घर ग्राम मड़वास और कुसमी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों की जांच के लिए छापामार कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी रही। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान प्राचार्य के ठिकानों से चार-पांच लग्जरी गाड़ियां, सोने-चांदी के जेवर और भारी मात्रा में कैश भी मिला है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है कि बरामद कैश कितना है। दरअसल, जैसे ही टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया, प्राचार्य अभिमन्यु सिंह दरवाजा खोला। इसके बाद 13 सदस्यीय टीम घर के अंदर घुस गई। इसी दौरान, अन्य ठिकानों पर भी अलग-अलग टीमें पहुंचीं, जहां पुलिस बल की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी।

शिकायत के दो माह बाद छापा
ईओडब्ल्यू टीम के कार्यवाहक निरीक्षक हरीश त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई दो महीने पहले रीवा ईओडब्ल्यू कार्यालय में दर्ज हुई एक शिकायत के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह व्यापक छापामार अभियान शुरू किया गया। टीम प्राचार्य से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है। निरीक्षक त्रिपाठी ने आगे बताया कि हम सुबह से छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं और जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्रवाई पूरी होने तक टीमें विभिन्न ठिकानों पर तैनात रहेंगी। इस पूरी कार्रवाई में सीधी पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। ईओडब्ल्यू टीम ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक से आवश्यक सहायता मांगी थी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।