×

वर्ल्ड रोज कन्वेंशन-2028 की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 का भोपाल में आयोजन, भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। यह आयोजन विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती साख का प्रतिफल है। भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़ा कदम है। दरअसल, राज्यपाल 21वें वर्ल्ड रोज कन्वेंशन- 2028 संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By: Arvind Mishra

Jul 08, 20253:30 PM

view2

view0

वर्ल्ड रोज कन्वेंशन-2028 की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश

  • राज्यपाल बोले-मध्यप्रदेश के राजभवन में गुलाब का उत्पादन होगा दोगुना

  • वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 वैश्विक संवाद,आतिथ्य का अभूतपूर्व अवसर 

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 का भोपाल में आयोजन, भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। यह आयोजन विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती साख का प्रतिफल है। भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़ा कदम है। दरअसल, राज्यपाल 21वें वर्ल्ड रोज कन्वेंशन- 2028 संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के मुख्य संरक्षक के रूप में वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसायटी द्वारा भारत को 2028 के आयोजन की मेजबानी के लिए मई 2025 में सौंपे गए ध्वज को ग्रहण किया। कन्वेंशन का आयोजन भोपाल में वर्ष 2028 में 7 से 13 जनवरी तक होगा। बैठक का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में इंडियन रोज फेडरेशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश रोज सोसायटी द्वारा किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसायटी के ध्वज को ग्रहण करना देश और प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का पल है। यह ध्वज 2028 के ऐतिहासिक आयोजन के गौरवपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी, वैश्विक संवाद और आतिथ्य के अभूतपूर्व अवसर का प्रतीक है। राज्यपाल ने सोसायटी द्वारा भारत को पहली बार आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने सोसायटी के पहले भारतीय अध्यक्ष बनने पर सुशील प्रकाश को सम्मानित किया। इंडियन रोज फेडरेशन और मप्र रोज सोसायटी को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मिलेगी विशिष्ट पहचान

राज्यपाल ने कहा कि वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 का मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजन, प्रदेश को विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाएगा। आयोजन की मेजबानी सम्पूर्ण मध्यप्रदेश और भोपाल शहर के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। आयोजन के लिए रोज सोसायटी द्वारा भोपाल को रोज सिटी के रूप में विकसित करने की जानकारी पर राज्यपालने राजभवन में गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के वर्तमान उत्पादन को दोगुना करने की पहल करने के लिए कहा है।

गुलाब पर्वित्रता का प्रतीक

राज्यपाल ने कहा कि गुलाब धार्मिकता और पर्वित्रता का प्रतीक है। यह आत्मीयता और सहृदयता की पहचान है। हम सभी आयोजन से जुड़े प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों को भव्यता और दिव्यता के साथ सम्पन्न करने का संकल्प ले ताकि यह आयोजन दुनियां भर के प्रतिनिधियों के मन में प्रेरणादायी और यादगार अनुभव के रूप में अंकित हो। मध्यप्रदेश और भोपाल के गुलाब प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान भी किया।

पर्यटन को लगेंगे पंख

बैठक में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 का आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म को बढ़ाने में भी मददगार होगा। पर्यटन विभाग द्वारा मेहमानों को मध्यप्रदेश दर्शन कराने की योजना भी तैयार की जाएगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में इस आयोजन के लिए वर्ल्ड फेडरेशन आॅफ रोज सोसायटी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

आत्मनिर्भर किसान... मध्यप्रदेश सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य 

1

0

मध्यप्रदेश देश में सब्जी उत्पादन की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में किसानों द्वारा 12 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक उत्पादन टमाटर का है, उल्लेखनीय मध्यप्रदेश टमाटर के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।

Loading...

Aug 26, 2025just now

विंध्य के साहित्यकार डॉ. चंद्रिका प्रसाद ‘चंद्र’ को सरकार ने नवाजा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि साहित्य समाज का आईना होता है। साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से संस्कृति, परंपरा, संवेदना और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं। विंध्य की यह गौरवशाली परंपरा है कि यहां के साहित्यकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Loading...

Aug 26, 2025just now

मध्यप्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे नपा और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी। कैबिनेट ने सबसे अहम फैसला यह लिया है कि अब मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा।

Loading...

Aug 26, 2025just now

उज्जैन में कल दूसरा ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव

बुधवार को उज्जैन में ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव आयोजित होगी। इसमें काशी विश्वनाथ और महाकाल जैसे मंदिरों में भीड़ प्रबंधन पर चर्चा होगी। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बड़े होटल समूह, एयरलाइंस और मंदिरों के लिए काम करने वाली टेक कंपनियां भी शामिल होंगी।

Loading...

Aug 26, 2025just now

याद रखना...भारत शांतिप्रिय राष्ट्र... पर शांतिवादी नहीं...

मध्य प्रदेश की धरा महू से भारत की सुरक्षा रणनीति को लेकर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा-भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन गलतफहमी में मत रहना... हम शांतिवादी नहीं हो सकते। मेरा मानना है कि शक्ति के बिना शांति एक काल्पनिक कल्पना है।

Loading...

Aug 26, 20259 minutes ago