12वीं परीक्षा में फर्स्ट आने वाले 7832 विद्यार्थियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया। भोपाल में हुए समारोह में उस्थित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। प्रदेश में बाकी विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में स्कूटी खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूलों में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की।
12वीं परीक्षा में फर्स्ट आने वाले 7832 विद्यार्थियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया। भोपाल में हुए समारोह में उस्थित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। प्रदेश में बाकी विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में स्कूटी खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की गई। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में सैनिटेशन और हाईजीन के लिए 61 करोड़ की राशि प्रदान की गई। 20 लाख से अधिक छात्र छात्राओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर की गई। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बच्चों आप खूब पढ़ो, आगे बढ़ो। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा है, तो फिक्र मत करना। विदेश जाने के लिए सारा पैसा मध्यप्रदेश सरकार देगी। बच्चों आगे बढ़ते देखकर हमे सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनना चाहिए। इसका अभियान सरकार के माध्यम से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए हर समय तत्पर है। विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। राज्य सरकार ने अब तक 23 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को अब तक ढाई सौ करोड़ की लागत से स्कूटी प्रदान की हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 7832 टॉपर्स को स्कूटी दी गई है। छात्रों को अब और ऊंचाईयां मिलेंगी। मध्य प्रदेश आदिकाल से अपनी प्रतिभाओं से पहचाना जा रहा है। भारत के लोगों ने हर चुनौती को स्वीकार किया है। अब भारत का सबसे अच्छा समय है। बदलते दौर में भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। नवाचार के लिए सब भारत की तरफ देख रहे हैं। पीएम मोदी जहां नहीं होते वहां मंच अधूरा होता है। पड़ोसी देश और हमारे दुश्मन सभी पीएम मोदी की तारीफ करते हैं।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में कभी कुछ भी नहीं मिला। स्कूलों की हालत बहुत बदतर थी। लैपटॉप तो छोड़ो पेन का ढक्कन भी नहीं मिलता था। टाट पट्टी पर बच्चे बैठकर पढ़ाई करते थे। उस समय की स्थिति इतनी खराब थी कि लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं तो दूर, ट्रेन का टिकट तक नहीं मिलता था। यहां तक कि बच्चों को चटाई लेकर स्कूल जाना पड़ता था, यानी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी थी।

संबोधन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रा के साथ स्कूटर पर पीछे बैठकर सवारी की। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गुनगा की छात्रा हर्षिता यादव के साथ स्कूटी पर बैठे। सीएम ने छात्रा से पूछा गिरा तो नहीं दोगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ये बच्चे कॉलेज में पढ़ने जाएंगे, तब बेहतर शिक्षा में यह स्कूटी पंख लगाने का काम करेगी। स्कूटी चलाने से पहले अपना लर्निंग लाइसेंस जरूर बनवा लें। हेलमेट का इस्तेमाल करें और तय गति पर ही चलाएं। हमारे लिए गर्व की बात है कि स्कूल के बच्चों को एक महीने में तीसरी बार मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।