सतना में डाइट प्राचार्य द्वारा कलेक्टर और सीईओ को बायपास कर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई फाइल से एक भृत्य का निलंबन हो गया। सीनियर-जूनियर पदक्रम की अनदेखी, नियमों की व्याख्या और शिक्षक निलंबन ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यहां के एक सीनियर मोस्ट अधिकारी ने अपने से जूनियर को फाइल भेज कर एक अदने से कर्मचारी को निलंबित करा दिया। यह काम उस सीनियर मोस्ट ने पदेन अधिकारियों को बायपास कर किया। मजेदार तो यह है कि इस अदने से कर्मचारी को निलंबित करने के लिए एकल नश्ती भेजी थी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने अपने उच्च पदस्थ एवं पदेन अपर मिशन संचालक और जिला मिशन लीडर को बायपास कर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को फाइल भेज दी। इस फाइल में एक चपरासी को निलंबित करने का प्रस्ताव था जिस पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने उस चपरासी को निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य ने एकन नश्ती क्रमांक 1057 दिनांक 30.12.2025 में भृत्य आनंद कुमार रावत के बिना सूचना 22 अक्टूबर 2025 से अनुपस्थित रहने पर निलंबन का प्रस्ताव भेजा था जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र क्रमांक 2219/ सतर्कता/भृत्य/2026 दिनांक 1.1.2026 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में रावत का केन्द्र रामपुर बाघेलान का विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहेगा।
अब इस बात की चर्चा है कि डाइट प्राचार्य का पद स्वयं उपसंचालक स्तर का है और वर्तमान में संभाग के सीनियर मोस्ट उपसंचालक सच्चिदानंद पांडेय डाइट में प्राचार्य हैं। इनसे जूनियर प्रभारी डीईओ हैं। श्रीमती कंचन श्रीवास्तव असल में प्लस टू प्राचार्य हैं जो कि उपसंचालक से दो पद नीचे का पद है। इसके बाद भी डाइट प्राचार्य ने अपर मिशन संचालक यानि सीईओ और मिशन लीडर यानि कलेक्टर ने प्रस्ताव न भेज कर जूनियर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी। कहा यह भी जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी के अंडर में ही भृत्य आते हैं लेकिन कायदों का ध्यान प्राचार्य नहीं रख पाए और प्रस्ताव सीधे जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया।
8 दिन से आ रहा, नव वर्ष कर पाया दस्तखत
डाइट में पदस्थ भृत्य आनंद कुमार रावत बिना सूचना के गायब था। जानकारी के तुमाबिक उनकी पत्नी बीमार थी जिसकी सूचना उसने मौखिक तौर पर दे रखी थी लेकिन लिखित में सूचना नहीं दी। जिसका आधार बनाकर डाइट प्राचार्य ने डीईओ को निलंबन प्रस्ताव भेज दिया। यही नहीं आनंद पिछले 8 दिनों से कार्यालय आ जा रहा है लेकिन उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। कार्यालय से जुड़े सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो गुरूवार को उसकी उपस्थिति कराई गई थी। इधर उसने उपस्थिति दर्ज कराई उधर निलंबित हो गया।
यह भी पढ़ें:
विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा
प्राथमिक शिक्षक भी निलंबित
उचेहरा विकासखंड के कोलगढ़ी संकुल में आने वाले विद्यालय नई बस्ती अटरा के प्राथमिक शिक्षक रामदुलारे सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने रामदुलारे के खिलाफ नागौद थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर और जेल में 48 घंटे से बंद होने की दशा में निलंबित कर दिया है। इनके लिए भी रामपुर बाघेलान का बीईओ कार्यालय नियत किया गया है। उल्लेखनीय है कि नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा में 26 दिसंबर 2025 की रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आग ताप रहे द्वारिका प्रसाद पटेल पर 11 लोगों के समूह ने लाठी, रॉड, हथौड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीच-बचाव में बीरेंद्र, नत्थू सिंह और राहुल सिंह सहित कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।