मध्य प्रदेश में स्वदेशी की लहर तेज करने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम ने महात्मा गांधी और जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह कार्यक्रम में माल्यार्पण किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में स्वदेशी की लहर तेज करने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम ने महात्मा गांधी और जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा थामकर रैली का नेतृत्व किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्व से कहिए, हम स्वदेशी हैं... के नारे लगाते हुए भाग लिया। यह अभियान मध्य प्रदेश जन-अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है, जो प्रदेश के 313 विकासखंडों में 2 अक्टूबर तक चलेगा। यह सप्ताह गांधी जयंती तक चलेगा, जिसमें जागरूकता रैलियां, सेमिनार और स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा। सीएम ने दोनों महान हस्तियों के विचारों में समानता बताते हुए कहा कि स्वदेशी ही वह मूल मंत्र है, जिसने भारत को आजादी दिलाई और आज दुनिया को भारत के भरोसे पर मजबूर कर दिया है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी स्वदेशी अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का सपना स्वदेशी की बदौलत ही साकार हो रहा है। सीएम ने प्रह्लाद की संकल्प शक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि ताकत हिरण्यकशिपु जैसी शक्तियों में हो सकती है, लेकिन संकल्प ही असली ताकत है। स्वदेशी अभियान के लिए यही संकल्प चाहिए। हमारी संस्कृति हजारों वर्षों से स्वदेशी की ताकत पर टिकी है। उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण के लंका विजय के बाद के संवाद का जिक्र करते हुए जोर दिया, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। हम अपनी जन्मभूमि से प्रेम करना सीखें। दुनिया में धन तो कई देशों के पास है, लेकिन मन छोटे हैं। भारत का 56 इंच का सीना ही स्वदेशी भावना से निपटने का राज जानता है।
मुख्यमंत्री ने गांधी जी के चरखे और विदेशी वस्त्रों की होली जलाने की याद ताजा करते हुए कहा कि आजादी का बिगुल स्वदेशी के मंत्र से ही फूंका गया था। वहीं, पंडित उपाध्याय के एकात्म मानववाद को स्वदेशी से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि दोनों के विचार हमारी मिट्टी, देश की आजादी, स्वावलंबन और स्वदेशी व्यवस्था से जुड़े थे। जब भारत आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, तब स्वदेशी के बीज से आत्मनिर्भरता का विशाल वृक्ष उगेगा। यह समानता न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि आज के दौर में प्रासंगिक भी, जहां चीन से अमेरिका तक सभी देश भारत को अपना मित्र मानते हैं।
सीएम ने कहा कि त्योहारों के मौसम में सभी स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें। छोटी-छोटी खरीदारी से छोटे दुकानदारों का जीवन बदलता है। स्वदेशी स्वावलंबन का मार्ग है। उन्होंने दीपक के प्रकाश का प्रतीक इस्तेमाल करते हुए कहा कि दीपक जलने के लिए बाती, तेल और आॅक्सीजन चाहिए। अभियान की सफलता के लिए समाज ही वह आॅक्सीजन है। जन अभियान परिषद ने हर वर्ग को स्वदेशी से जोड़ने का संकल्प लिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।