आज सुबह 6.30 बजे भीषण हादसा हो गया। मालवा कॉलेज के ठीक सामने रेत से भरे ट्रैक्टर में एक फॉर्च्यूनर कार जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि फॉर्च्यूनर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्वालियार। स्टार समाचार वेब
आज सुबह 6.30 बजे भीषण हादसा हो गया। मालवा कॉलेज के ठीक सामने रेत से भरे ट्रैक्टर में एक फॉर्च्यूनर कार जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि फॉर्च्यूनर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के ठीक सामने भीषण हादसा हुआ है। जहां रेत ले जा रहे ट्रेक्टर ट्राली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी जा घुसी। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। फार्च्यूनर एमपी 07 सीजी 9006 झांसी की ओर से आ रही थी। मालवा कालेज के सामने जैसे ही गाड़ी गुजरी तो मोड़ से ट्रेक्टर-ट्राली निकला। ट्राली रेत से भरा हुआ था। फार्च्यूनर चला रहे युवक को संभालने तक का मौका नहीं मिला, क्योंकि फार्च्यूनर भी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान फार्च्यूनर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। आधी गाड़ी ट्राली के नीचे आ गई। फार्च्यूनर सवार पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी लाशें ट्रैक्टर ट्राली और कार के बीच फंस गईं।
हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कटर से गाड़ी काटना शुरू की गई, ताकि बीच में फंसे हुए शवों को बाहर निकाला जा सके। मौके पर फोर्स भेजी है।
हादसे में मृत लोगों के नाम क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, राज पुरोहित, कौशल सिंह भदौरिया, आदित्य उर्फ राम जादौन और अभिमन्यु सिंह तोमर हैं। यह सभी ग्वालियर के ही रहने वाले हैं, छात्र हैं। क्षितिज के पिता उमेश बिल्डर हैं, गाड़ी इसके पिता की ही थी। क्षितिज ही गाड़ी चला रहा था।
फॉर्च्यूनर झांसी की ओर से आ रही थी। मालवा कॉलेज के सामने जैसे ही गाड़ी गुजरी, मोड़ से रेत से भरा ट्रैक्टर निकला। फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे चला गया और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंसे हुए थे। मौके पर फोर्स भेजी है।
धर्मवीर सिंह,एसएसपी, ग्वालियर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।