बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था।

प्रसन्नजीत पाकिस्तानी पोषाक में नजर आया।
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था। दिसंबर 2021 में एक फोन कॉल के जरिए जानकारी मिली कि वे पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इसके बाद उनकी बहन ने घर वापसी के लिए निरंतर प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप रिहाई संभव हो सकी। दरअसल, भटककर सीमा पार पाकिस्तान पहुंचने और वहां की सेंट्रल जेल में सात साल की सजा काटने के बाद प्रसन्नजीत रंगारी (38) अब जल्द अपने गांव खैरलांजी पहुंचने वाले है। परिजना उसे लेकर गुरुवार सुबह बालाघाट के लिए निकल पड़े हैं। अमृतसर पुलिस द्वारा बालाघाट के प्रसन्नजीत को सौंपने के बाद सभी स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहां प्रसन्नजीत ने माथा टेका।

पाकिस्तानी पोषाक में प्रसन्नजीत
अमृतसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान प्रसन्नजी ने कहा- मैं ठीक हूं, मां का ख्याल रखना, मैं आ रहा हूं। प्रसन्नजीत पाकिस्तानी पोषाक में नजर आया। उसने पाकिस्तानी कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। मंगलवार को सड़क मार्ग से अमृतसर के लिए निकले परिजन बुधवार रात 10 बजे अमृतसर के मंजीठा थाना पहुंचे थे।
सभी स्वर्ण मंदिर पहुंचे
वहां पहुंचते ही पुलिस ने प्रसन्नजीत को सौंपने की कागजी कार्रवाई की। परिजन और साथ आए रोजगार सहायक व अन्य के हस्ताक्षर लिए और प्रसन्नजीत को उनके हवाले किया। इसके बात होटल में रात गुजारने के बाद सुबह सभी स्वर्ण मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रसन्नजीत सामान्य नजर आया। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं कि प्रसन्नजीत के बालाघाट पहुंचने के बाद उसे कलेक्टर कार्यालय लाया जाएगा या एसपी कार्यालय, लेकिन परिजन उसे बहन संघमित्रा के गांव महकेपार ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। संभावना है कि प्रसन्नजीत शुक्रवार रात तक बालाघाट पहुंच जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।