मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। लोकार्पण समारोह का आयोजन महानद्दा में किया गया था।

जबलपुर में मध्य प्रदेश का सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम।
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। लोकार्पण समारोह का आयोजन महानद्दा में किया गया था। यह फ्लाईओवर 1150 करोड़ की लागत से बना है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बीच एक नया हाईवे बनेगा। 1500 करोड़ बजट का प्रस्ताव डीपीआर पर काम जारी करीब 235 किलोमीटर लंबा होगा। गडकरी ने कहा कि राकेश सिंह जब सांसद थे तब उन्होंने इस ब्रिज की मांग की। सीआरएस का फंड काफी कम रहता है। उसे कम या ज्यादा नहीं कर सकते। देश के इतिहास में पहली बार 1200 करोड़ का फ्लाईओवर सीआरएफ पर मंजूर हुआ। मैं जबलपुर आया था तब बताया गया कि ये राष्ट्रीय राजमार्ग है, वापस गया, तो पता चला राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है। तब मैंने कमलनाथ से निवेदन किया कि सीआरएफ में प्रपोजल भेज दो, मैं दो गुनी राशि दूंगा। जबलपुर की जनता का अभिनंदन। उस दौरान कमलनाथ सीएम थे।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा- देश में पीएम मोदी का नेतृत्व नहीं होती, सड़क परिवहन मंत्री गडकरी नहीं होती। मप्र में भाजपा सरकार नहीं होती और मोहन यादव मुख्यमंत्री नहीं होते तो यह ब्रिज नहीं बन सकता था। अधिकारियों ने मना कर दिया था कि यह ब्रिज नहीं बन पाएगा, तब गडकरी जी ने बैठकें की और रास्ता निकाला। देश में कहीं भी इतनी बड़ी राशि केंद्रीय फंड से नहीं दी गई। कांग्रेस सरकार ने रोक लगाई। गडकरी जी ने सरकार से कह दिया यह ब्रिज नहीं बना, तो मप्र को कुछ नहीं मिलेगा।
कार्यक्रम में मंच से जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने बांधवगढ़ के लिए जबलपुर से एक सीधी रोड का प्रस्ताव नितिन गडकरी के सामने रखा। लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय मंत्री दो हजार करोड़ से ज्यादा लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें 605 करोड़ का रिंग रोड का पाचवां हिस्सा शामिल है। वहीं 230 करोड़ की लागत से रीवा-लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य होगा।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान ही अमझर बरेला रोड फोर लेन रिंग रोड निर्माण के पांचवें हिस्से का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 607 करोड़ है। रिंग रोड के 114 किमी के हिस्से में यह पांचवां और अंतिम हिस्सा 18 किमी है, जो अभी तक फाइनल नहीं हुआ था। इससे अलावा चार हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
फ्लाईओवर से इन क्षेत्रों की दूरी हुई कम
लेग-1 : दमोहनाका से दमोह रोड वाले लेग से विजय नगर, यादव कालोनी, एसबीआइ चौक, संजीवनी नगर, पाटन बायपास, दमोह रोड, कटंगी, आरटीओ, आईटीआई, आईएसबीटी, माढ़ोताल की तरफ पहुंच सकते हैं।
लेग-2 : दमोहनाका से खजरी बायपास, मझौली बिरसामुंडा चौक, आधारताल, कृषि विश्वविद्यालय पनागर, कटनी रोड, महाराजपुर, आंबेडकर चौक रेलवे स्टेशन।
लेग-3 : रानीताल से गढ़ा, मदन महल रेलवे स्टेशन, संजीवनी नगर, मेडिकल कालेज, कछपुरा ब्रिज, गुलौआ चौक, विजय नगर, आईएसबीटी।
लेग-4 : मालवीय चौक, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, गोलबाजार, जबलपुर स्टेशन हाई कोर्ट, राइट टाउन स्टेडियम, शास्त्री ब्रिज।
लेग-5 : मदन महल स्टेशन से शास्त्री ब्रिज नेपियर टाउन, मदन महल थाना, होमसाइंस कॉलेज, मानकुंवर बाई कॉलेज, एमएलबी स्कूल, भंवरताल पार्क।
लेग-6 : स्नेह नगर लिंक रोड, गुलौआ चौक पंडा की मढ़िया, गढ़ा, यादव कॉलोनी, मेहता पेट्रोल पंप, विजयनगर।
लेग-7 : गोरखपुर, सिविक सेंटर, शास्त्री ब्रिज मालवीय चौक, रसलचौक, सदर, सिविल लाइन गौरीघाट, कटंगा चौराहा।
लेग-8 : मेडिकल कॉलेज, तिलवारा घाट, भोपाल, नागपुर, धनवंतरि नगर, अंधमूक बायपास त्रिपुरी चौक, भेड़ाघाट, शक्ति नगर, बाजना मठ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।