सीधी जिले में आवारा पशुओं की भरमार से सड़कें बनीं गौशाला। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर आए दिन हादसे, कई पशु घायल और मौत का शिकार। दूध बंद होते ही छोड़े जा रहे गौवंश, बैलों की उपयोगिता खत्म होने से समस्या और गंभीर। स्थायी समाधान के लिए बड़े गौ-अभ्यारण्यों की जरूरत।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
आवारा पशुओं की भरमार से सीधी जिले में वाहन चालक भी काफी त्रस्त हैं। हालात ये है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में सीधी से चुरहट तक की पूरी सडक में आवारा पशु रात्रि के समय में डेरा जमाए बैठे रहते हैं। यह मार्ग काफी व्यस्त होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बड़े वाहनों के भिड?े के कारण पशुओं की मौत हो जाती है तो कई पशु गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। छोटे वाहन भी रात में आवारा पशुओं के बैठने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सीधी जिले में आवारा पशुओं के कारण सबसे ज्यादा सडक हादसे हो रहे हैं। दरअसल आवारा पशुओं की भरमार जिले के सभी क्षेत्रों में काफी ज्यादा है। पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उनको सुरक्षित ठिकाना कहीं नहीं मिल रहा है। जो पशुपालक पहले मवेशी रखे हुए थे उनके द्वारा उन्हें ऐरा छोंड़ दिया गया है।
दूध बंद होते ही खदेड़ देते हैं गौ माता को
अब ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम संख्या में लोग ही दूध देने वाले पशुओं को ही रखते हैं। सबसे ज्यादा दुर्दशा गौवंशों की है। गाय यदि दूध देना बंद कर दी तो उसे आवारा छोंड़ दिया जाता है। यदि घूमफिर कर कहीं से अपने पशुपालक के पास गाय पहुंच गई तो उसको डंडो से पीटकर काफी दूर खदेड़ दिया जाता है। सडकों में काफी हष्ट-पुष्ट गाय देखी जा सकती हैं। जिनको पशुपालकों द्वारा भगा दिया गया है। बैलों की उपयोगिता ट्रैक्टर से खेतों की जुताई होने के कारण अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। इस वजह से हर जगह काफी संख्या में बैल आवारा विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं। गौवंशों को ग्रामीण क्षेत्रों में रखने की परंपरा खत्म हो जाने के कारण अब वह कहां जाएं यह बड़ी समस्या है। सरकार द्वारा गौ-शालाओं की व्यवस्था तो बनाई जा रही है लेकिन लाखों की संख्या में आवारा घूम रहे गौ-वंशों के लिए यह संख्या काफी कम है।
जानकारों का मानना है कि पशुपालकों की मनमानी के कारण ही आवारा पशुओं की विकराल समस्या सीधी जिले में निर्मित हुई है। उक्त समस्या का निराकरण जिले में गौशालाओं एवं गौअभ्यारण्यों की संख्या बढ़ाकर हो सकती है।
गौ-अभ्यारण्यों के व्यवस्था की जरूरत
सीधी जिले में लाखों की संख्या में विचरण कर रहे आवारा पशुओं की समस्या से स्थाई रूप से तभी निजात मिल सकता है जब उनके लिए व्यवस्थित इंतजाम शासन की ओर से किए जाएं। सीधी जिले में सोन नदी, गोपद नदी, महान नदी का लंबा तट क्षेत्र मौजूद है। जानकारों का कहना है कि यदि बड़ी नदियों के तटीय क्षेत्र के समीप गौ-अभ्यारण्यों की व्यवस्था बना दी जाए तो इसे हजारों की संख्या में एक ही स्थान में गौ-वंशों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकता है। गौ-अभ्यारण्यों के अंदर लंबा चारागाह भी उपलब्ध हो। इसके इंतजाम भी प्राथमिकता से किए जाने चाहिए। गौअभ्यारण्यों में देख-रेख के लिए गौसेवकों की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही किसी भी गौवंश को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए भी पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। सप्ताह के प्रत्येक दिन पशु चिकित्सकों की ड्यूटी यहां रहने वाले गौ-वंशों की जांच एवं उपचार के लिए लगाई जानी चाहिए। यदि बड़ी नदी तटों के किनारे कई गौ-अभ्यारण्य बनाए जाएं तो स्थाई रूप से भी पशु चिकित्सकों एवं अन्य अमले की पदस्थापना प्राथमिकता के साथ होनी चाहिए। जिससे बीमार पशुओं को समय पर उपचार की व्यवस्था मिल सके। सीधी जिले में बड़े गौ-अभ्यारण्यों की व्यवस्था बनानें की मांग काफी समय से की जा रही है। प्रशासन द्वारा भी इस पर आरंभ में अपनी सक्रियता दिखाई गई थी। लेकिन बाद में यह भी ठंडे बस्ते में चला गया। जब तक सीधी जिले में बड़े गौ-अभ्यारण्य संचालित नहीं होंगे आवारा पशुओं की समस्या दूर नहीं हो सकती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।