भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही।
मुबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं कंपनियों, आयातकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की डॉलर मांग से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे गिरकर 90.15 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी कर ली है। ट्रंप के संकेतों का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है और खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी बिखर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी खुलते ही 200 अंक से ज्यादा फिसल गया।

सेंसेक्स 85000 के नीचे फिसला
शेयर बाजार में ट्रंप के नए टैरिफ का डर साफ देखने को मिला है। बीएसई के सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,102.69 की तुलना में फिसलकर 84,742.87 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में तेजी से फिसलते हुए 610 अंक टूट गया और 84,492 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया।
निफ्टी का भी हाल बेहाल
मंगलवार को सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी का भी हाल बेहाल दिखा। एनएसई का ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,960.55 के मुकाबले फिसलकर 25,867.10 पर खुला और फिर अचानक इसमें भी तेज गिरावट आने लगी और सेंसेक्स की तरह ये भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर 25,758 पर आ गया।
1343 शेयर खुलते ही हुए धड़ाम
शेयर मार्केट में कारोबार की खराब शुरुआत के बीच जहां करीब 847 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान पर शुरुआत की, तो वहीं 1343 कंपनियों के शेयर अपने पिछले बंद के मुकाबले हल्की या तेज गिरावट लेकर खुले। वहीं 164 शेयरों की स्थिति में कोई चेंज देखने को नहीं मिला। बाजार में गिरावट बढ़ने पर बीएसई लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे।
10 शेयर सबसे ज्यादा फिसले
बात करें, सबसे ज्यादा टूटने वाले 10 बड़े शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप में शामिल एशियन पेंट शेयर (3.50 फीसदी), ट्रेंट शेयर (2 फीसदी), बीईएल शेयर (1.35 फीसदी) गिरकर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर मिडकैप कंपनियों में आईटीसी होटल्स शेयर (4.72 फीसदी), कोफोर्ज शेयर (4.11 फीसदी), आईपीसीए लैब शेयर (3.62 फीसदी), गोडिजिट शेयर (3.53 फीसदी) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में पैनोरमा शेयर (10 प्रतिशत), एलटी फूड्स शेयर (7.80 फीसदी), ताना शेयर (7 प्रतिशत) तक टूट गया।
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत ऊपर 50,739.51 पर और कोरिया का कोस्पी 0.64 फीसदी गिरकर 4,128.41 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84 फीसदी गिरकर 25,549.94 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13 फीसदी गिरकर 3,918.83 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का डाउ जोन्स 0.45 फीसदी गिरकर 47,739.32 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.14 प्रतिशत और एसएंडपी 500 0.35 फीसदी गिरकर बंद हुए थे।

भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।
केंद्र सरकार ने किसानों और राज्यों के विरोध के बाद गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के मसौदे को वापस ले लिया है। खांडसारी और एथनॉल नियमों की समीक्षा अब नए सिरे से होगी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
MGL CNG PNG Prices Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो और PNG के दाम 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। जानें मुंबई में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नई दरें।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह