सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। मदर डेयरी ने मंगलवार को ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है।

मदर डेयरी ने मंगलवार को ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। मदर डेयरी ने मंगलवार को ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है। मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 से घटाकर 75 रुपए कर दिया है। इसके अलावा घी-पनीर समेत अन्य सामानों के भी दाम घटाए हैं। मदर डेयरी ने नए मानदंडों के साथ सभी उत्पादों पर 100 फीसदी टैक्स लाभ ग्राहकों को देने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है। कंपनी द्वारा दूध की कीमतों में की गई कटौती के बाद नए दाम की बात करें, तो मदर डेयरी के 1 लीटर यूएचटी मिल्क (टोंड-ट्रेटा पैक) का प्राइस जहां 77 से कम होकर 75 रुपए कर दिया गया है, तो वहीं 450 एमएल का पैक अब 33 की जगह 32 रुपए का मिलेगा। कंपनी के तमाम फ्लेवर के मिल्कशेक के 180 एमएल पैक की कीमत 30 से कम होकर 28 रुपए रह गई है। पनीर के दाम की बात करें, तो 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 95 रुपए की जगह 92 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 400 ग्राम पनीर का पैकेट 180 की जगह अब 174 रुपए का मिलेगा। मलाई पनीर के दाम भी कम किए गए हैं और 200 ग्राम पैक 100 से घटकर 97 रुपए का रह गया है।
मदर डेयरी द्वारा कीमतों में की गई कटौती के बाद अब इस कंपनी का मक्खन और घी भी ग्राहकों को सस्ता मिलेगा। 500 ग्राम का मक्खन 305 की जगह 285 रुपए का, जबकि 100 ग्राम मक्खन की टिक्की 62 की जगह 58 रुपए की मिलेगी। वहीं घी के दामों में कटौती देखें, तो 1 लीटर कार्टन पैक की कीमत 675 से घटकर 645 रुपए कर दी गई है, तो वहीं 500 एमएल का पैक 345 से कम होकर 330 रुपए रह गई है। 1 लीटर घी के टिन पैक की कीमत में प्रति लीटर 30 रुपए की कटौती की गई है और ये 750 से घटकर 720 रुपए हो गई है।
मदर डेयरी ने आइसक्रीम की कीमतें भी घटा दी हैं। ताजा रेट कट के बाद कंपनी की 45 ग्राम आइसकैंडी, 50 एमएल वनीला कप, 30 एमएल चोकोबार की कीमत 10 रुपए से घटकर 9 रुपए रह गई। वहीं 100 एमएल के चोको वनीला और बटरस्कॉच कोन का दाम क्रमश: 30 रुपए से 25 रुपए और 35 रुपए से 30 रुपए रह गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।