×

मोहसिन नकवी ने 'बात बढ़ने' पर बीसीसीआई से मांगी माफी, मगर ट्रॉफी देने पर 'जिद' बरकरार : रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने भारतीय बोर्ड से खेद व्यक्त करते हुए स्वीकारा है कि स्थिति इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए थी। हालांकि, वह अपने रुख पर अड़े रहे। उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी चाहती है, तो उसके कप्तान (सूर्यकुमार यादव) को इसे लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से एसीसी के ऑफिस आना होगा।

By: Prafull tiwari

Oct 01, 20257:51 PM

view20

view0

मोहसिन नकवी ने 'बात बढ़ने' पर बीसीसीआई से मांगी माफी, मगर ट्रॉफी देने पर 'जिद' बरकरार : रिपोर्ट

नई दिल्ली । एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया को दुबई के मैदान पर ट्रॉफी नहीं सौंपी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद गहराने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी मांगी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने भारतीय बोर्ड से खेद व्यक्त करते हुए स्वीकारा है कि स्थिति इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए थी। हालांकि, वह अपने रुख पर अड़े रहे। उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी चाहती है, तो उसके कप्तान (सूर्यकुमार यादव) को इसे लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से एसीसी के ऑफिस आना होगा।

उल्लेखनीय है कि खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। नकवी काफी देर मंच पर खड़े रहे, जिसके बाद अधिकारी ट्रॉफी वापस लेकर चले गए।

जब मंगलवार को एसीसी की बैठक हुई, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से बार-बार एशिया कप की ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंपने की मांग की थी।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ट्रॉफी न सौंपने पर एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। एसीसी की बैठक में राजीव शुक्ला ने नकवी से पूछा था कि उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं सौंपी? इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि एसीसी ट्रॉफी किसी की निजी संपत्ति नहीं है।

इस बैठक के दौरान एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी पर बीसीसीआई के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बीसीसीआई ने इससे साफ इनकार कर दिया। भारतीय बोर्ड ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस पर कोई बातचीत नहीं होगी, ट्रॉफी हमारी है। भारत ने रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को 19.1 ओवरों में 146 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता।

Loading...

Mar 08, 202610:57 PM