टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए नई मुश्किलें लेकर आया है। पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) के कथित अपमान को लेकर पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए क्रिकेटर के खिलाफ FIR की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, वर्ल्ड कप जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में हार्दिक पांड्या को तिरंगा कंधे पर लपेटकर जश्न मनाते देखा गया। वकील का आरोप है कि एक वीडियो में पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड (माहिका) के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, और उस समय भी राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर लिपटा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कृत्य तिरंगे की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ है।
वकील वाजिद खान ने 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971' की धारा 2 का हवाला देते हुए कहा कि जीत के जश्न में इतना खो जाना कि तिरंगे के सम्मान का ध्यान न रहे, कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। जीत की खुशी अपनी जगह है, लेकिन तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"
शुरुआत में क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) को लेकर संशय था, लेकिन वकील के तर्क के बाद पुलिस ने लिखित आवेदन स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की प्राथमिक जांच करेगी कि क्या वास्तव में ध्वज संहिता (Flag Code) का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
सोशल मीडिया पर भी यह मामला गरमाया हुआ है, जहाँ फैन्स दो गुटों में बंट गए हैं—कुछ इसे अनजाने में हुई चूक बता रहे हैं, तो कुछ नियमों के पालन की बात कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए पहली पारी में 424 रन पर ऑलआउट हुई। मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्राफ्ट के शानदार शतकीय साझेदारी के बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम में कई नए बदलाव किए गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।