मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सदन के अंदर मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सदन के अंदर मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा सदस्यों ने 22 अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी और पर्यटकों समेत 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, कुणाल चौधरी सहित कई कांग्रेस विधायक काले गमछे और पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर ओबीसी वर्ग के साथ भेदभाव करने और आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का आरोप लगाया। दरअसल, कांग्रेस के विधायक हाथों में तख्तियां और गिरगिट के खिलौने लेकर पहुंचे थे। जहां गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती। वहीं, सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा- मुझे चिंता है कि कमलनाथ जी को सदन में आने से कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि कांग्रेस की गुटबाजी और फूट का परिणाम है।

इधर, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने न्यायालय में ओबीसी वर्ग के पक्ष में उचित पैरवी नहीं की। साथ ही कई मौकों पर कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।
जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा- ओबीसी वर्ग के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार और भेदभाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने बहुत मोटी फीस हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकीलों पर खर्च की, जिससे ओबीसी वर्ग को उनका आरक्षण न मिल सके। इसका हम लगातार विरोध कर रहे हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते जो आरक्षण दिया था, वह हम ओबीसी वर्ग को दिलाकर रहेंगे।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना कराने और ओबीसी को आरक्षण देकर कांग्रेस का मुद्दा खत्म कर दिया है। हम तो इंसान हैं, कांग्रेसी खुद गिरगिट हैं।
अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा से विधायक सेना पटेल ने कहा- हम भाजपा की सोई सरकार को जगाना चाहते हैं। सरकार की सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। वो गिरगिट की तरह रंग बदलती है, उसके विरोध में हम आज ये प्रदर्शन कर रहे हैं।
इधर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन को लेकर गड़बड़ी के मामले पर भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने दो टूक जवाब दिया। मालवीय ने कहा- मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। ये सवाल सरकार से पूछिए। सरकार इस पर जवाब देगी। रही बात कांग्रेस के प्रदर्शन की तो इन्हें कोई हक नहीं ओबीसी के लिए आरक्षण मांगने का। पहले तो ये बताएं कि कांग्रेस ने ओबीसी के लिए क्या किया है।
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा- सरकार इतनी डरी हुई है कि जन जनप्रतिनिधियों को विधानसभा कार्यवाही से दूर रखना चाहती है। लेकिन हम पुरजोर तरीके से अपनी बात रखेंगे ताकि प्रदर्शन पर रोक के फैसले को सरकार वापस ले। परमार ने उज्जैन में महाकाल दर्शन को लेकर अनियमितताओं को लेकर संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की।
8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। सत्र के लिए कुल 3377 में से 2076 सवाल ऑनलाइन आए हैं जबकि ऑफलाइन सवालों की संख्या 1301 है। 226 ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प की 23 और शून्यकाल की 65 सूचनाएं विधायकों की ओर से दी गई हैं। विधायकों ने नियम- 139 के तहत एक सूचना दी है। एक स्थगन प्रस्ताव की सूचना भी सचिवालय को दी गई है। इस सत्र में तीन सरकारी विधेयक भी पेश किए जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।