×

नीट यूजी... राजस्थान के महेश और मप्र के उत्कर्ष का दबदबा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को दोपहर नीट यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दरअसल, नीट यूजी का रिजल्ट जब आया तो पूरे देश की नजरें जिन नामों पर ठहरीं, उनमें राजस्थान की बेटी प्रचिता भी शामिल थीं।

By: Star News

Jun 14, 20251:22 PM

view4

view0

नीट यूजी... राजस्थान के महेश और मप्र के उत्कर्ष का दबदबा

  • इंदौर के उत्कर्ष  ने हासिल की आल इंडिया सेकेंड रैंक 
  • टॉप 10 में दिल्ली की अविका को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान
  • महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने हासिल की तीसरी रैंक 

स्टार समाचार वेब। भोपाल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने नीट-यूजी 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की तीसरी रैंक आई है। टॉप 10 में एक लड़की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। नीट-यूजी 2025 का एग्जाम 4 मई को हुआ था। 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे।   नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि इस साल 12.36 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफॉई किया है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने फीमेल ग्रुप में पांचवीं रैंक प्राप्त की है। इंदौर, के उत्कर्ष अवधिया ने 720 में से 682 स्कोर के साथ आल इंडिया रैंक-2 हासिल की है।

75 छात्रों का रिजल्ट रुका

इंदौर के सेंटर्स पर नीट-पीजी परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट बनेगा।

टॉप 10 में राजस्थान, एमपी से एक-एक और दिल्ली से तीन  

रैंक 1: महेश कुमार, 99.9999547 पर्सेंटाइल, राजस्थान
रैंक 2: उत्कर्ष अवधिया, 99.9999095 पर्सेंटाइल, मध्य प्रदेश
रैंक 3: कृषंग जोशी, 99.9998189 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र
रैंक 4: मृणाल किशोर झा, 99.9998189 पर्सेंटाइल, दिल्ली
रैंक 5: अविका अग्रवाल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, दिल्ली
रैंक 6: जेनिल विनोदभाई, भयानी, 99.9996832 पर्सेंटाइल, गुजरात
रैंक 7: केशव मित्तल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, पंजाब
रैंक 8: झा भव्य चिराग, 99.9996379 पर्सेंटाइल, गुजरात
रैंक 9: हर्ष केदावत, 99.9995474 पर्सेंटाइल, दिल्ली
रैंक 10: आरव अग्रवाल, 99.9995474 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

सुबह जारी हुई थी फाइनल आंसर की  

एग्जाम के फाइनल आंसर की सुबह जारी की गई थी। इसमें 1 सवाल का जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही आॅप्शन 2 था, फाइनल आंसर की में 1, 2 दोनों आॅप्शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1,4 किया गया है। बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही आॅप्शन 3 से बदलकर 2,3 किया गया है, जबकि बुकलेट 48 में सवाल नंबर 15 का सही आॅप्?शन 4 से बदलकर 3, 4 किया गया है।

MP : एमबीबीएस की 5025 सीटें

  • एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या   5025  
  • 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें   2488
  • 13 निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटें        2450  
  • बीडीएस में प्रदेश में 13 निजी डेंटल कॉलेज
  •  बीडीएस में सीटें                                 1220

MP मेडिकल कॉलेज में सीटें

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल                                250
गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर                     200
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर       250
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर    250
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा                          150
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर                          125
शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम                       180
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा     180
शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया                         120
नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज खंडवा       120
छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज          100
बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल                   100
विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी         100
शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना                         150
सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज मंदसौर               50
शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी                        50
वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज नीमच        50
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज इंदौर                                 63 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हवा में हड़कंप... प्लेन हाईजैक करने की कोशिश... वाराणसी सीआईएसफ ने आठ को पकड़ा

4

0

हवा में हड़कंप... प्लेन हाईजैक करने की कोशिश... वाराणसी सीआईएसफ ने आठ को पकड़ा

सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया।

Loading...

Sep 22, 2025just now

पीएम बोले- हमारा मंत्र नागरिक देवो भव: नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी

5

0

पीएम बोले- हमारा मंत्र नागरिक देवो भव: नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में 5,100 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें दो बड़े जल विद्युत प्रोजेक्ट, तवांग में कन्वेंशन सेंटर और कनेक्टिविटी व स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य अष्टलक्ष्मी हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

एयर इंडिया प्लेन क्रैश... सुप्रीम टिप्पणी- पायलट की गलती करार देना दुर्भाग्यपूर्ण 

4

0

एयर इंडिया प्लेन क्रैश... सुप्रीम टिप्पणी- पायलट की गलती करार देना दुर्भाग्यपूर्ण 

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया के एआई-171 विमान हादसे को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा-घटना को महज पायलट की गलती करार देना दुर्भाग्यपूर्ण है। अदालत ने इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिका पर इस मामले में केंद्र सरकार,  डीजीसीए और एएआईबी से जवाब तलब किया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

बिहार... तीन चरण में होगा चुनाव! तारीखों की जल्द घोषणा करेगा आयोग

5

0

बिहार... तीन चरण में होगा चुनाव! तारीखों की जल्द घोषणा करेगा आयोग

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच कभी भी विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। जहां एक ओर राजनीति दल अपनी-अपनी चुनाव विसात बिछाने में पसीना बहा रहे हैं। यही नहीं, प्रत्याशी चयन और गठबंधन की सीट बंटवारे पर भी मंथन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है।