सितंबर का महीना खत्म हो चुका है। अब अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। ये नया महीना भी शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जो पहले दिन यानी 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करके आयल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर यूपीआई से जुड़ा नियम भी बदल गया है।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 तक महंगा हो गया है।
नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
सितंबर का महीना खत्म हो चुका है। अब अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। ये नया महीना भी शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जो पहले दिन यानी 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करके आयल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर यूपीआई से जुड़ा नियम भी बदल गया है। इन बदलावों का असर हर घर हर जेब पर पडेÞगा। यही नहीं आज से स्पीड पोस्ट सर्विस महंगी हो गई है। इंडिया पोस्ट ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए नए चार्जेस लगाए हैं। इसके अलावा जनरल रिजर्वेशन टिकट की आॅनलाइन बुकिंग के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य हो गया है।
अब जनरल रिजर्वेशन टिकट की आनलाइन बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। हालांकि, ये केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए जरूरी होगा। 15 मिनट के बाद बिना आधार सत्यापन के भी टिकट बुक हो सकेंगे। ये नया बदलाव आम यात्रियों के फायदे के लिए लाया गया है। इससे टिकटों की कालाबजारी रुकेगी।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने बुधवार से यूपीआई में पीयर-टु-पीयर कलेक्ट रिक्वेस्ट को पूरी तरह बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से यूपीआई के जरिए पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा। यह रोक सिर्फ पी-टू-पी कलेक्ट रिक्वेस्ट पर है। अभी भी पेमेंट कलेक्ट करने के लिए रिक्वेस्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़कर 1595.50 हो गई है। पहले ये 1580 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में ये अब 16.50 रुपए महंगा होकर 1700.50 रुपए में मिलेगा। स्पीड पोस्ट सर्विस महंगी हो गई है। इंडिया पोस्ट ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए नए चार्जेस लगाए हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी और सुविधाओं में भी सुधार किया गया है।
अक्टूबर के पहले दिन दूसरा बदलाव हवाई यात्रियों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि बीते सितंबर महीने में हवाई ईंधन में हुई कटौती के बाद अब फेस्टिव सीजन में कंपनियों ने एटीएफ प्राइज में इजाफा किया है। नए रेट देखें, तो दिल्ली में इसकी कीमत 90,713.52 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 93,766.02 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।