×

कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार...24 घंटे में छह की मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 378 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 6133 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1950 केस हैं।

By: Star News

Jun 08, 20252:46 PM

view12

view0

कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार...24 घंटे में छह की मौत

नौ दिन में साढे तीन हजार पॉजिटिव बढ़े, केरल में 2000 संक्रमित
भारत में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर डराया


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 378 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 6133 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1950 केस हैं। पिछले 9 दिन में 3423 कोरोना केस बढ़े, जबकि 58 लोगों ने जान गंवाई है। दरअसल, देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय केसों का आंकड़ा 6000 के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में छह कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। केरल अब भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कोरोना के कुल 1950 केस हैं। बीते 24 घंटे में इसमें 144 का इजाफा देखा गया है। इसके बाद गुजरात में 822, दिल्ली में 686, महाराष्ट्र में 595, कर्नाटक में 366, उत्तर प्रदेश में 219, तमिलनाडु में 194, राजस्थान में 132 और हरियाणा में 102 कोरोना के केस मिल चुके हैं। 

केरल में तीन की मौत

पिछले 24 घंटे में हुई मौतों की बात करें तो केरल में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। एक की उम्र 51 साल, दूसरे की 64 और तीसरे की उम्र 92 साल बताई गई। तीनों ही पुरुष थे और तीनों को पहले से कई बीमारियां थीं। ऐसे ही कर्नाटक में भी दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जान गंवाने वाले दोनों पुरुषों की उम्र 51 और 78 साल थी। ये दोनों भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रसित थे। इसके अलावा एक 42 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत तमिलनाडु में हुई।  

48 घंटों में 769 नए केस 

पिछले 48 घंटों में 769 नए संक्रमणों के साथ भारत के सक्रिय कोविड मामले 6,000 के आंकड़े को पार कर गए हैं। बढ़ते कोविड मामलों की वजह से केंद्र सरकार सुविधा-स्तर की तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल करा रहा है। सभी राज्यों को आक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

जनवरी से अब तक 65 की मौत

भारत में 6,133 सक्रिय कोविड मामले हैं। पिछले 24 घंटों में छह और मौतें हुई हैं। अधिकांश मामले हल्के हैं और घरेलू देखभाल में ही आइसोलेशन के साथ ठीक कर लिए जा रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक देश में 65 मौतें हुई हैं। 22 मई को देश में कुल 257 सक्रिय मरीज थे।

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ऐतिहासिक... भारत-अमेरिका के बीच हुई 10 साल की डिफेंस डील

1

0

ऐतिहासिक... भारत-अमेरिका के बीच हुई 10 साल की डिफेंस डील

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को मलेशिया कुआलालंपुर में अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा पर एक समझौते का आदान-प्रदान किया। इस दौरान अमेरिका ने भारत के साथ ऐतिहासिक 10 वर्षीय रक्षा रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए।

Loading...

Oct 31, 202512:22 PM

बिहार... चार शहरों में चलेगी मेट्रो... पीजी तक पढ़ाई फ्री... एक करोड़ नौकरी 

1

0

बिहार... चार शहरों में चलेगी मेट्रो... पीजी तक पढ़ाई फ्री... एक करोड़ नौकरी 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम पटना के होटल मौर्य में आयोजित किया गया। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। इलाके को सीतापुरम के नाम से विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में बिहार के चार शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

Loading...

Oct 31, 202510:50 AM

मोंथा का असर...मध्यप्रदेश में लुढ़का पारा... यूपी-बिहार में बारिश

1

0

मोंथा का असर...मध्यप्रदेश में लुढ़का पारा... यूपी-बिहार में बारिश

चक्रवात मोंथा लगातार कमजोर हो रहा है, लेकिन इसका असर कई राज्यों में देखा जा रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में चक्रवात से काफी नुकसान हुआ है। आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई, 42 मवेशी मारे गए और करीब 1.5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।

Loading...

Oct 31, 202510:11 AM

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विचार ‘लौह-पुरुष’ के लिए था सर्वोपरि

1

0

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विचार ‘लौह-पुरुष’ के लिए था सर्वोपरि

लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150 वीं जयंती है। इस खास दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Loading...

Oct 31, 20259:54 AM

मुंबई बंधक संकट: पवई स्टूडियो में 17 बच्चे सुरक्षित; पुलिस कार्रवाई में आरोपी रोहित आर्य की मौत

1

0

मुंबई बंधक संकट: पवई स्टूडियो में 17 बच्चे सुरक्षित; पुलिस कार्रवाई में आरोपी रोहित आर्य की मौत

मुंबई के आरए स्टूडियो में ऑडिशन के लिए आए 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को पुलिस ने ऑपरेशन में मार गिराया। सभी बंधकों को बाथरूम के रास्ते सुरक्षित बचाया गया। आरोपी ने नैतिक मांगों का दावा करते हुए वीडियो जारी किया था।

Loading...

Oct 30, 20256:10 PM