नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती। चापलूसों का बोलबाला है। मैं चापलूसी नहीं कर सकता।
By: Star News
Jun 13, 202517 hours ago
भोपाल। कांग्रेस की तरफ से मुझे कहा गया था कि लिखकर दो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैंन ऐसा नहीं किया तो मुझे निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं ऐसा नहीं कर सकता। यह बात मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कही। दरअसल, कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अपने निष्कासन पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने राजनीतिक भविष्य पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैं फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। प्रदेश में घूमकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगा। नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती। चापलूसों का बोलबाला है। मैं चापलूसी नहीं कर सकता।
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है, लेकिन आतंकवादी घटनाओं के समय कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी लगते हैं। मैंने पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। संसद में सिर्फ सेना के बजट पर चर्चा हो सकती है, न कि रणनीति पर। कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना राष्ट्रविरोधी कृत्य है।
लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष को भी जमकर घेरा और कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और कांग्रेस पार्टी को कौन चला रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। सिर्फ स्टांप अध्यक्ष बनकर रह गए हैं। कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं होती है।
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- अब लंगड़ा घोड़ा, बारात का घोड़ा, खुद की बारात तो निकली नहीं और बारात का घोड़ा। उन्हें क्या मालूम बारात का घोड़ा कैसा चलता है। जो उनके पिताजी के उम्र के लोग हैं, पिताजी के साथ जिन्होंने काम किया है, उनका अपमान करना ये कौन सा संस्कार है। ऐसे व्यक्ति को क्या हम लीडर मान सकते हैं। जो मान रहे हैं, मुझे तो उन पर आश्चर्य होता है।
-यादव बोले-आना चाहें तो संगठन विचार करेगा
लक्ष्मण सिंह को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने बड़ा आॅफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्मण सिंह भाजपा में आना चाहें तो इस पर संगठन विचार करेगा। हम व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे भाजपा में थे, तो पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था और राजगढ़ से जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि जब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, तो पूरी पार्टी उनके लिए लगी थी और हमने उन्हें जीत भी दिलाई थी। यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक चचार्एं तेज हो गई हैं कि क्या लक्ष्मण सिंह फिर भाजपा की राह पकड़ेंगे।