एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है।

एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है। मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज और गहरा दोनों है। हमें विजन और जिम्मेदारी दोनों बड़ी रखनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि एआई में रफ्तार और पैमाना अकल्पनीय है। हमें एआई के क्षेत्र में बड़े सपने देखने होंगे, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कैसा एआई छोड़कर जा रहे हैं और वर्तमान में हम एआई के जरिए क्या कर रहे हैं। हमने अतीत में परमाणु विनाश भी देखा है और समाधान भी।
युवाओं का एआई अपनाना बड़ा कदम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-इस समिट में शामिल होने वाले सभी लोग अक को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। शुरुआत में कुछ लोगों को ऐसी तकनीक पर संदेह होता है, लेकिन जिस तरह से हमारे युवा इसे अपना रहे हैं और इस पर अधिकार जता रहे हैं, वह एक बड़ा कदम है। यहां जो कोई भी समाधान प्रदर्शित कर रहा है, चाहे वह कृषि, शिक्षा या स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, वह मेक इन इंडिया की भावना को दर्शाता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति के नमस्ते ने बटोरीं सुर्खियां
एआई समिट में वैश्विक दिग्गजों की मौजूदगी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जब नमस्ते से अभिवादन किया तो उनके इस व्यवहार ने सबका ध्यान खींचा। भारतीय परंपरा में नमस्ते के साथ संबोधन की शुरुआत करने वाले मैक्रों ने अपनी बातों से भी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने भारत में यूपीआई और तेजी से हो रहे बदलावों को भी रेखांकित किया। मैक्रों ने कहा कि भारत ने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं कर सका। 1.4 अरब लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान तैयार की।
सिर्फ चंद देश तय नहीं करेंगे एआई का भविष्य
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- एआई का भविष्य मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के 40 प्रमुख एक्सपर्ट्स का एक पैनल बनाया गया है, जिसका स्पष्ट संदेश है कि एआई पर सबका अधिकार होना चाहिए। हमें एआई को लेकर फैले डर और बढ़ा-चढ़ाकर की जा रही बातों को हटाकर जानकारी के अंतर को खत्म करना होगा। हम संयुक्त राष्ट्र के भीतर अक गवर्नेंस पर एक वैश्विक संवाद शुरू कर रहे हैं। मैं विकासशील देशों में बुनियादी क्षमता निर्माण के लिए एक ग्लोबल फंड फॉर एआई बनाने का आह्वान करता हूं।
पिचाई बोले- अरबों लोगों की जिंदगी बदलेगा एआई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा-गूगल भारत में अपने 15 बिलियन डॉलर (1.35 लाख करोड़ रुपए) के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के हिस्से के रूप में एक फुल स्टैक अक हब स्थापित कर रहा है। इस हब में गीगावाट स्केल की कंप्यूटिंग और एक नया इंटरनेशनल सब-सी केबल गेटवे होगा। हर किसी के लिए उपयोगी एआई बनाने के लिए हमें साहसिक कदम उठाने होंगे, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है और सबसे कठिन समस्याओं को हल कर सकता है।
एंथ्रोपिक सीईओ ने कहा-जड़ से खत्म होगी गरीबी
एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि पिछले 2.5 साल में टेक्नोलॉजी की प्रगति और एआई के कॉमर्शियल एप्लिकेशन वाकई चौंकाने वाले रहे हैं। पिछले 10 सालों से एआई एक्सपोनेशियल ग्रोथ पर है और अब हम एक बहुत ही एडवांस्ड कर्व पर पहुंच चुके हैं। अब ऐसे कुछ एआई मॉडल मौजूद हैं जो अधिकांश इंसानों की संज्ञानात्मक क्षमताओं को पीछे छोड़ रहे हैं। एआई में गरीबी को जड़ से खत्म करने और ग्लोबल साउथ सहित पूरी दुनिया में मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की अद्भुत क्षमता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।