देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई।
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में आज सुबह सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दर्जनभर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के रटर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई आॅपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
हरियाणा: बारिश से पारा 7 डिग्री गिरा
हरियाणा में बारिश के चलते दिन का तापमान गिरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हिसार में पारा 7.1 डिग्री तक लुढ़का। दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। इससे पहले बुधवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ये धाम फिर से बर्फ से ढक गए।
भोपाल में सुबह-सुबह बारिश... बढ़ गई ठंड

इधर, मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना है। भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इसके साथ ही राजधानी में एक बार फिर ठंडी का दौर लौट आया है। सुबह-सुबह स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रतलाम में सुबह हल्की बारिश
रतलाम में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। बुधवार रात बूंदाबांदी हुई। सुबह हल्की बारिश से सड़कें गीली नजर आईं। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। बूंदाबांदी और हवा से मौसम में एक बार फिर ठंडक खुल गई है। बादल छाए हुए हैं। सूरज की लुका-छिपी जारी है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से लुढ़क कर 31.2 पर चला गया। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ।
धार में आंधी-बारिश से फसल बर्बाद

धार शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा, आंधी और बारिश के चलते कई गांवों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धार जिले के ग्राम पचलाना में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह खेतों में आड़ी गिर गई। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे कटाई कार्य और उपज दोनों पर असर पड़ना तय है। खेतों में गिरी फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।