×

पचमढ़ी...जब पुलिस ने विधायक से कहा-रुको..भाई! कहां घुसे जा रहे हो...

आयोजन स्थल पर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा की पद्धति का हिस्सा है, इसलिए प्रशिक्षण वर्ग में कुछ नया नहीं होता है। सिर्फ हमारी विचारधारा से संबंधित चर्चा होती है।

By: Star News

Jun 15, 202511:21 AM

view9

view0

पचमढ़ी...जब पुलिस ने विधायक से कहा-रुको..भाई! कहां घुसे जा रहे हो...

भाजपा सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरे दिन पहुंचे विजय शाह 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में भाजपा सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को दूसरा दिन रहा। वहीं योग सत्र के आयोजन के बीच रामपुर बघेलान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ड्रेस में दौड़ते हुए प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच गए। ऐसे में गेट पर तैनात पुलिस अफसर विधायक को पहचान नहीं पाए और वहीं रोक दिया। एक पुलिस अफसर ने पूछा- भाई.. कहां घुसे जा रहे हो। जिस पर विधायक विक्रम सिंह असहज हो गए और जवाब दिया कि-मुझे नहीं पहचानते..अरे..भाई, मैं रामपुर बघेलान का विधायक हूं। इसके बाद पुलिस अफसरों ने पहचान की पुष्टि होने के बाद विधायक को अंदर जाने दिया। दरअसल सुबह प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन योग सत्र का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायकों और सांसदों के लिए विशेष योग शिविर रखा गया था। इसी दौरान रामपुर बघेलान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ड्रेस में दौड़ते हुए प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे थे।

कुछ नया नहीं होता 

आयोजन स्थल पर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा की पद्धति का हिस्सा है, इसलिए प्रशिक्षण वर्ग में कुछ नया नहीं होता है। सिर्फ हमारी विचारधारा से संबंधित चर्चा होती है। आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, हितानंद शर्मा सहित अलग-अलग नेता गण अलग-अलग सत्रों में संबोधित करेंगे।

कतराते नजर आए मंत्री शाह

खंडवा विधायक कंचन तनवे रविवार को पहली बार प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचीं। वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे, लेकिन मीडिया से बचते- बचते बिना बातचीत किए होटल के अंदर चले गए।

वाणी पर संयम हो...

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण इसलिए होता है ताकि हम जनता के सामने अच्छी तस्वीर पेश कर सकें, इसलिए वाणी पर संयम तो सभी को रखना चाहिए। वहीं प्रशिक्षण वर्ग में विधायक अर्चना चिटनीस, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला और मांधाता विधायक नारायण पटेल भी पहुंचे।कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पंधाना विधायक छाया मोरे कार्यक्रम में करीब एक घंटे की देरी से पहुंचें। 

कांग्रेस को पानी देना पहले ही बंद करना चाहिए था- मंत्री राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले- पाकिस्तान को पानी देना बहुत पहले बंद कर देना चाहिए था लेकिन मैं समझता हूं यह कांग्रेस की भूल थी। कांग्रेस को करना चाहिए था उन्होंने नहीं किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल न होने पर मंत्री राजपूत ने कहा वे कहीं बाहर है। 

गेट पर पुलिस में ही तकरार

होटल ग्लेन व्यू में जहां भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण चल रहा है, वहीं सुबह दो पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। सागर से आए सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर मौर्य होटल के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान डीएसपी आशुतोष मिश्रा वहां पहुंचे। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर मौर्य को पुलिस कैप न पहनने पर नाराजगी जाहिर की। इस बात को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से गायब डॉक्टर

5

0

जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से गायब डॉक्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। लेकिन राजधानी भोपाल में ही जिम्मेदारों की नाक के नीचे ही अभियान नाम मात्र का रह गया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

परिवहन विभाग... मध्यप्रदेश 51 फेसलेस सुविधा देने वाला देश का दूसरा राज्य 

6

0

परिवहन विभाग... मध्यप्रदेश 51 फेसलेस सुविधा देने वाला देश का दूसरा राज्य 

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग में नागरिकों को आनलाईन सुविधा देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग द्वारा वर्तमान में 51 प्रकार की फेसलेस सुविधा प्रदान की जा रही है। इस तरह की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश देश में दूसरा राज्य है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

7

0

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं।  दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।

Loading...

Sep 22, 202546 minutes ago

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

9

0

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

नर्मदापुरम में ढोलक की थाप पर नाच, तलवार हाथों में लिए पहुंचे; प्रेतबाधा दूर करने की मान्यता

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

10

0

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न