प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं। इस बीच एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा सामने आया है।

बात करते हुए शहबाज के सामने से निकले मोदी-पुतिन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं। इस बीच एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तान भी एससीओ का हिस्सा है, ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शबहाज शरीफ भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान हाल में वह भी मौजूद थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी उनको भी उम्मीद नहीं थी। सोमवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान शहबाज शरीफ हाथ बांधे हुए एक कोने में खड़े दिखे। सबसे ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तानी पीएम से ना कोई बात का रहा था और ना ही कोई उनके आपपास खड़ा था। जब पीएम मोदी रूसी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगे बढ़ रहे थे, पाकिस्तान के पीएम केवल टकटकी लगाए देखते रह गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, चीन में एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है। दुनिया की महाशक्तियां इस वक्त तियानजिन शहर में जमा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को एससीओ के मंच पर एक साथ नजर आए। तीनों को अनौपचारिक रूप से बातचीत करते देखा गया। इस दौरान एक और बड़ा दिलचस्प नजारा दिखा।
शी जिनपिंग ने एससीओ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक व्यवस्था में धौंस और दबाव जैसी प्रवृत्तियों की आलोचना की। इस शिखर सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी समेत 20 से ज्यादा देशों के नेता शिरकत कर रहे हैं। शी जिनपिंग ने एससीओ की बढ़ती वैश्विक आर्थिक भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि सदस्य देशों की सम्मिलित अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है और चीन का निवेश पहले ही 84 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है।
जिनपिंग ने जल्द से जल्द एससीओ डेवलपमेंट बैंक बनाने और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक नए केंद्र की स्थापना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देश दोस्त और साझेदार हैं और सभी को आपसी मतभेदों का सम्मान करते हुए रणनीतिक संवाद बनाए रखना चाहिए। शी ने सहयोग-एकजुटता को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे विभिन्न संस्कृतियां समृद्धि और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ सकती हैं।
अपने भाषण में उन्होंने एससीओ की क्षेत्रीय सुरक्षा में भूमिका को रेखांकित किया और बहुपक्षवाद तथा सहयोग को मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के बीच महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को वैश्विक शासन व्यवस्था में केंद्रीय भूमिका निभाने पर जोर दिया। चीन ने यह भी घोषणा की कि वह एससीओ सदस्य देशों में जरूरतमंद क्षेत्रों के लिए 100 छोटे-छोटे प्रोजेक्ट लागू करेगा, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।