×

पाकिस्तान: बम विस्फोट से जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतरीं

हाल के महीनों में यह दूसरी बार है, जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। 

By: Sandeep malviya

Jun 18, 202511:12 PM

view7

view0

पाकिस्तान: बम विस्फोट से जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतरीं


पेशावर/इस्लामाबाद । हाल के महीनों में यह दूसरी बार है, जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मार्च में बलूचिस्तान के बोलन इलाके में क्वेटा से पेशावर जाते समय इस पर हमला किया गया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने ट्रेन को भी हाईजैक कर लिया था, जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया था। पाकिस्तान में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास रखे गए बम में हुए धमाके की वजह से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले में हुआ। यह अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट जैकोबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। विस्फोट के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी फिलहाल विस्फोट के कारण और प्रकृति की जांच कर रहे हैं। विस्फोट के बाद मार्ग पर ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इमरान खान ने वैश्विक तनाव के कारण दो सप्ताह के लिए प्रदर्शन टाला 

इस बीच जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के बाद चल रहे वैश्विक घटनाक्रम के कारण अपनी पार्टी के नियोजित राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को दो सप्ताह के लिए टाल दिया है। पिछले महीने की शुरूआत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने कहा था कि वह केंद्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी के आगामी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेल से करेंगे। हालांकि, विरोध प्रदर्शन की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई।  मंगलवार को अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने कहा कि पीटीआई नेता ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के बाद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर जोर दिया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

Loading...

Feb 25, 20267:19 PM

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ (IEEPA) को गैरकानूनी घोषित किया। सरकार को लौटाने पड़ सकते हैं 175 अरब डॉलर। ट्रम्प ने देशों को दी चेतावनी।

Loading...

Feb 24, 20264:37 PM

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।

Loading...

Feb 24, 20264:25 PM

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Loading...

Feb 23, 20267:32 PM