प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंचे हैं, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल भी कैमरे में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
हवाई अड्डे पर जब पीएम मोदी विमान से उतरे, तो नेतन्याहू ने गले लगकर उनका स्वागत किया। इसी दौरान सारा नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी का अभिवादन किया। बेंजामिन नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी के 'पॉकेट स्क्वायर' (जेब में रखे रूमाल) के रंग और अपनी पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की समानता की ओर इशारा किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, "यस, यस... सेफ्रॉन" (हाँ, हाँ... भगवा)। इस टिप्पणी के बाद तीनों नेता ठहाके लगाकर हंस पड़े, जो दोनों देशों के बीच के सहज और घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस यात्रा की महत्ता को साझा करते हुए लिखा..
"मेरी पत्नी सारा और मैंने अपने प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। साल 2017 की उनकी पहली यात्रा और मेरी भारत यात्रा ने हमारे बीच एक गहरी निजी दोस्ती की नींव रखी है। हम अक्सर संवाद करते हैं, और यह दोस्ती हमारे देशों के मजबूत रिश्तों का आधार है।"
यात्रा का एजेंडा और महत्वपूर्ण समझौते
इस दौरे के दौरान भारत और इस्राइल के बीच कई उच्च-स्तरीय कार्यक्रम और रणनीतिक बैठकें होनी हैं:। दोनों नेता यरूशलम में एक इनोवेशन इवेंट में भाग लेंगे। आर्थिक, सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। पीएम मोदी इस्राइल के होलोकॉस्ट स्मारक 'याद वाशेम' जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। चर्चा है कि भारत इस्राइल से 'आयरन बीम' जैसी आधुनिक तकनीक और ब्रह्मोस से भी तेज मिसाइलों के क्षेत्र में सहयोग पर बात कर सकता है।
इस्राइल, भारत को 'हेक्सागॉन अलायंस' का हिस्सा बनाने का इच्छुक है। यह गठबंधन पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में स्थिरता, आर्थिक विकास और सुरक्षा के लिए एक नया रणनीतिक ढांचा है। भारत की इसमें मौजूदगी न केवल पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह हिंद महासागर से लेकर भूमध्य सागर तक भारत के प्रभाव को भी बढ़ाता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य संघर्ष की विस्तृत रिपोर्ट। अमेरिकी हमलों, ट्रंप की परमाणु चेतावनी, 37.5 अरब डॉलर के भारी खर्च और होर्मुज स्ट्रेट विवाद की पूरी जानकारी।
नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा वाले विवादित नक्शे को हटाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बदले जा रहे हैं नेपाल के सिक्के
पेंटागन ने माना कि ईरान के हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। अमेरिका ने ईरान के 9 शहरों पर हवाई हमले किए, जबकि इजराइल ने युद्ध में सीधे शामिल होने से इनकार किया है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव। खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी के बाद ईरान की कड़ी चेतावनी। जॉर्डन, कुवैत और ओमान में हमलों के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल में भारी उछाल।
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में आज यानी रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। खुजेस्तान के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
बलूचिस्तान के मस्तंग में BLA का पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला। 45 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा। जानिए क्यों कमजोर साबित हो रहा है पाकिस्तानी सेना का सुरक्षा तंत्र।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर देरी का आरोप लगाया है। जानिए प्रोजेक्ट की लागत, शर्तें और ताजा अपडेट।
मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता सैन्य तनाव। ईरान का जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा, जबकि अमेरिका ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज चुनाव सुरक्षा पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई थी। ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार चुनाव सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक यानी डिक्लासिफाई कर रही है।
अमेरिकी सेना ने ईरान के ग्रेटर टुनब द्वीप पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। सेंटकॉम के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।