पहलगाम अटैक को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तान की एक बार फिर पोल खुल गई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पहलगाम अटैक को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तान की एक बार फिर पोल खुल गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध निगरानी टीम ने कहा कि टीआरएफ ने दो बार पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी और हमले की जगह की तस्वीरें भी जारी की थी। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता था। यूएनएससी में आईएसआईएल, अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों की निगरानी करने वाली टीम ने 36वीं रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि 22 अप्रैल को पांच आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हमला किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि उसी दिन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और हमले की जगह की तस्वीर भी जारी की। टीआरएफ ने अगले दिन भी इस हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि, 26 अप्रैल को टीआरएफ अपने इस दावे से पीछे हट गया था। इसके बाद से टीआरएफ ने इस पर कोई बयान नहीं दिया और ना ही किसी और आतंकी संगठने इस हमले की जिम्मेदारी ली। रिपोर्ट में कहा गया कि लश्कर की मदद के बिना यह हमला नहीं हो सकता था। लश्कर और टीआरएफ के बीच संबंध हैं। इस हमले को टीआरएफ ने अंजाम दिया, जो लश्कर का पर्याय है। गौरतलब है कि इस महीने अमेरिका ने टीआरएफ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया।
पहलगाम अटैक के बाद से ही पाकिस्तान टीआरएफ और लश्कर ए तैयबा को बचाने में जुटा है। पहलगाम अटैक के बाद जब यूएन सुरक्षा परिषद ने बयान जारी किया, तब पाकिस्तान ने उसमें से टीआरएफ का नाम हटवा दिया। इतना ही नहीं, यूएन की जो हालिया रिपोर्ट आई है, उसमें भी पाकिस्तान के इशारे पर एक देश ने लश्कर को निष्क्रिय संगठन बताया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के मुताबिक उसके यहां अब कोई भी आतंकी संगठन एक्टिव नहीं है। पहलगाम अटैक के बाद से ही पाकिस्तान ने लश्कर के हाफिज सईद और जैश के मसूद अजहर को अंडरग्राउंड करवा दिया। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि हाफिज सईद और मसूद अजहर अफगानिस्तान में हो सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।