बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद EC का बड़ा एक्शन। दुष्मंत नारियाला नए मुख्य सचिव और सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP बने। 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

कोलकाता/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के मात्र 24 घंटे के भीतर भारतीय चुनाव आयोग (EC) ने राज्य प्रशासन में भारी फेरबदल कर दिया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP समेत 6 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
मुख्य सचिव: नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाकर उनके स्थान पर 1993 बैच के IAS अधिकारी दुष्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
DGP: पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को बंगाल पुलिस की कमान सौंपी गई है।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर: सुप्रतिम सरकार के स्थान पर अजय कुमार नंद को नया कमिश्नर बनाया गया है।
गृह सचिव: जगदीश प्रसाद मीणा को हटाकर 1997 बैच की IAS संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
अन्य नियुक्तियां: नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनावी ड्यूटी या पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल की 294 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया था। इस बार बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा:
पहला चरण: 23 अप्रैल
दूसरा चरण: 29 अप्रैल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
पिछले 14 वर्षों से सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। यदि टीएमसी जीतती है, तो ममता बनर्जी देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी जो लगातार चार बार पद संभालेंगी। हालांकि, उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक कड़ी चुनौती बनकर खड़ी है।
इससे पहले 5 मार्च को बंगाल के राजनीतिक गलियारों में तब हलचल मच गई थी, जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था और उनकी जगह आरएन रवि को नया गवर्नर नियुक्त किया गया। ममता बनर्जी ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे केंद्र का 'एकतरफा' निर्णय करार दिया था।
-full-schedule

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।