मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ और पाटलिपुत्र की यात्रा करने वाले पैसेंजरों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल से लखनऊ और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने का रास्ता साफ हो गया है। इस रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच अलॉट हो गए हैं। ये कोच अगस्त में मिल जाएंगे।
By: Arvind Mishra
Jul 14, 20252 hours ago
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ और पाटलिपुत्र की यात्रा करने वाले पैसेंजरों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल से लखनऊ और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने का रास्ता साफ हो गया है। इस रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच अलॉट हो गए हैं। ये कोच अगस्त में मिल जाएंगे। इन कोच के आने के बाद कुछ दिन ट्रायल के बाद इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। दरअसल, अक्टूबर में भोपाल रेल मंडल को एक नई सौगात मिलने जा रही है। भोपाल से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी, जो दोनों राजधानियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा से जोड़ेगी। यह अत्याधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन कम समय में लंबी दूरी तय करेगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
अभी भोपाल और लखनऊ के बीच सीमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली गिनी-चुनी ट्रेनों में अक्सर भारी वेटिंग रहती है। खासकर स्लीपर और एसी श्रेणियों में। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो कम समय में अपनी यात्रा पूरी करना चाहते हैं। अभी कहा जा रहा है कि शुरुआत में सिटिंग वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी, जिसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास की सुविधा होगी। इसके बाद नवंबर तक स्लीपर वर्जन की शुरुआत की जा सकती है, जिसका निर्माण चेन्नई में किया जा रहा है।
भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी। ट्रेन का रैक अगस्त में भोपाल पहुंचेगा, जिसके बाद 15 दिन का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल के सफल रहने और रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संभावित मार्ग में भोपाल, विदिशा, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल किए जा सकते हैं।
भोपाल से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कोच का अलॉटमेंट कर दिया गया है। अब रेल मंत्रालय के आदेश का इंतजार हो रहा है। अगस्त के पहले हफ्ते तक भोपाल को रैक मिल जाएंगे। रैक आने के बाद 15 दिनों तक ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद भोपाल लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। हालांकि इसके लिए यात्रियों को सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर माह के प्रथम हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम, भोपाल रेल मंड